https://ift.tt/2z2srsu
एमएचए की गाइडलाइन्स के बाद अब पंचकूला प्रशासन की ओर से अल्टरनेट डेज के आधार पर दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। सोमवार से सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी। सबके अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
रविवार को डीसी मुकेश कुमार आहुजा ने पंचकूला, कालका व पिंजौर के मार्केट एसोसिएशन के प्रधानों की मीटिंग बुलाई। डीसी ने प्रधानों से जिले के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानें खोले जाने पर राय मांगी। पंचकूला व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान रोहित सेन ने बताया कि डीसी को हमने असेंशियल सर्विसेज, इटिंग प्वाइंट्स की दुकानों को रोजाना खोलने, साथ ही बाकी दुकानों को अल्टरनेट डे पर खोलने की सलाह दी। इसके बाद डीसी की ओर से एक कमेटी बनाकर फाइनल फैसला लिया गया।
वहीं, प्रशासन की ओर से कंटोनमेंट जोन के भीतर की दुकानों को फिलहाल नहीं खोला जाएगा। हां सेक्टर-15 की आयरन मार्केट को खोला जाएगा लेकिन वहां के दुकान मालिक व कर्मचारी को सेक्टर के भीतर एंट्री बैन होगी।
चंडीगढ़ के दुकानदारों के लिए वन टाइम पास जारी
डीसी ने प्रधानों को यह क्लियर किया कि चंडीगढ़ के लोगों को पंचकूला में उनकी दुकानों को खोलने के लिए वन टाइम पास जारी किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें पंचकूला में रहना पड़ेगा और उनके दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की रहने की व्यवस्था उन्हें पंचकूला में करनी पड़ेगी।
बिना रजिस्ट्रेशन वाली दुकानों पर होगी कार्रवाई
बिना रजिस्ट्रेशन के खुलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुकानदार पहले शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत दुकान रजिस्टर्ड करवाएं और उसके बाद दुकान खोले। गाइडलाइन के मुताबिक दो गज की दूरी रहना है जरूरी थीम पर काम करें। एक साथ 5 ग्राहकों को ही एंटरटेन करे।
और ये दुकानें सभी जगहों पर अब रोजाना खुलेंगी
आटा चक्की राशन, डेयरी, सब्जी व फल की दुकानें, मेडिकल स्टोर, करियाना और मीट व पोल्ट्री की दुकानें, बुक्स एंड स्टेशनरी की दुकानें, पोल्ट्री/एनिमल फीड, फर्टिलाइजर सीड्स, एग्रीकल्चरल टूल्स, रेस्टोरेंट्स, फास्ट फूड्स, जूस, बेकरी/कन्फेक्शनरी रोजाना सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।
एसोसिएशंस से ली थी सलाह
डीसी मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि पंचकूला, कालका व पिंजौर मार्केट एसोसिएशन प्रधानों की रविवार को मीटिंग कर उनसे दुकानों को खोलने की सलाह मांगी गई थी। जिसके बाद जिले में ऑल्टरनेट डेज पर दुकानें खोलने पर फैसला लिया गया है।
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ये खुलेगा
- प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, फैन/कूलर, एसी रिपेयर की दुकानें।
- इलेक्ट्रिकल एंड सेनिटरी गुड्स।
- कंस्ट्रक्शन मैटीरियल।
- व्हीकल रिपेयर, वर्कशॉप्स और पेंटिंग की दुकानें।
- साइकिल स्टोर और रिपेयरिंग की दुकानें।
- हार्डवेयर और पेंटिंग की दुकानें।
- फर्नीचर/प्लाइवुड/टिंबर/ग्लास की दुकानें।
- इन्वर्टर, बैट्री, जेनसेट।
- कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी व रिपेयरिंग की दुकानें।
- फोटोस्टेट, मोबाइल रिचार्ज की दुकानें।
- होम अंप्लायंस की दुकानें व रिपेयरिंग की दुकानें।
मंगलवार, वीरवार, शनिवार को ये
- गिफ्ट, टॉय स्टोर की दुकानें, जनरल स्टोर्स।
- स्पोर्ट्स गुड्स।
- बैग एंड सूटकेस की दुकानें।
- ड्राई क्लीनर्स
- ज्वेलर्स।
- चश्मे की दुकान, लैंस की दुकान।
- कपड़े, जूते और बाकी एपेरेल की दुकानें।
सरकारी ऑफिस खुलेंगे
सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए और बी के सभी कर्मचारी ड्यूटी पर आएंगे। ग्रुप सी और डी के 33% कर्मी ही आएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W2vYA5