अपने घर के लिए कालोनी के नल से पानी लेने के लिए गई दो बहनों पर कई युवकों ने उस दौरान हमला कर दिया, जब बड़ी बहन से पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुके युवक ने उसकी छोटी बहन हाथ पकड़ लिया और उसे छुड़वाने की कोशिश करने लगी। जैसे ही बड़ी बहन ने मनचले से छुड़वाया उक्त युवक ने कई अन्य युवकों को बुला लिया। जिसके बाद उसने कई युवकों के साथ मिलकर दोनों बहनों पर हमला कर दिया।
इस दौरान दोनों बहनों को बीच सड़क पर गिराकर कई लड़कों ने लातें तक मारी। शर्म की बात यह है कि इस दौरान शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी दोनों बहनों की मदद नहीं की। जिसके बाद घायल बहनों को सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
असल में राजीव काॅलोनी में रहने वाली दोनों बहनें सरकारी नल से पानी लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान जब दाेनों यहां पानी भर रही थी, तो एक युवक आया और उसने छोटी बहन के हाथ को पकड़ लिया। आरोपी पहले भी उसे कई बार तंग कर चुका है, लिहाजा बड़ी बहन ने उसे हड़का दिया। जिसके बाद आरोपी ने मौके पर अपने दोस्तों को बुलाया और दोनों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों बहनों को सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल मेंं ले एडमिट किया। पुलिस ने दोनों बहनों के बयानों के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 506, 354, 188, 270, 271 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने रोहित और एक अन्य युवक को इस मामले में गिरफ्तार भी किया है।
युवकों ने नीचे गिराकर पेट पर मारी लातें
कई युवकों ने दोनों बहनों से मारपीट शुरू कर दी थी, जिसके चलते उन्हें नीचे गिराकर लाते भी मारी। जिसके बाद लोगों की भीड़ ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश नहीं की, बल्कि एक युवक ने दूर खड़े होकर इस मामले की वीडियो बना ली। बड़ी बात यह है, कि करीब 20 मिनट तक हुई इस मारपीट के दौरान किसी ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों बहनें सड़क पर गिरी हुई चीख रही थी, लेकिन उसके बाद भी किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KVi2Bl