सरकार की ओर से कोरोना वायरस के कारण लगाए गए कफर्यू दौरान सुब्ह चार घंटे की मिली छूट के बाद स्थानीय शहर में दुकाने खोलने संबंधी प्रशासन की ओर से जारी निर्देशो में तीन दिनो दौरान तीसरी बार बदलाव किया गया है।
प्रशासन की ओर से दुकानो को खोलने संबंधी पहले 30 अप्रैल को शहर में दुकानो को कारोबार के हिसाब से ए-बी ग्रुपो में बांटते हुए 1 मई से ईवन-ऑउ तिथियों के साथ ग्रुपो की दुकाने एक-एक दिन खोलने संबंधी हिदायते जारी की गई। इसी दौरान प्रशासन ने 1 मई को ही ईवन-ऑड तिथियों के प्रणाली सिस्टम को रद्द करते हुए दुकानो को अलग-अलग कारोबार के हिसाब के साथ ए-बी कैटागिरी में बांटते हुए ऐ ग्रुप की दुकानो को सप्ताह के सोमवार,बुधवार और शुक्रवार को खोलने तथा बी ग्रुप में शामिल दुकानो को मंगलबार,वीरवार और शनिवार को खोलने संबंधी हिदायते जारी कर दी।
लेकिन प्रशासन की यह दूसरा फार्मूला भी पूरी तरह से फेल साबित हो गया। इस सिस्टम के तहत दुकानो इस प्रकार से खुल गई जैसे आम दिनो में खुलती है और बाजार में भारी भीड हो गई। इस भीड को देखते हुए अब प्रशासन ने सोमवार से दुकानो को खोलने का तीसरा सिस्टम जारी कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2KW1Ek2