Thursday, March 26, 2020

विदेशों से आए 94 हजार में से 30 हजार लोग आइसोलेशन में, 12 घंटे में संक्रमण के पांच नए केस सामने आए

https://ift.tt/2WKFiZQ

जालंधर/चंडीगढ़.पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को संक्रमण के पांच मामले सामने आए। इसमें तीन जालंधर और दो नवांशहर के हैं। जालंधर में पहली बार संक्रमण का मामला सामने आया है। राज्य में अब तक संक्रमण के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उधर, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि राज्य में हाल के दिनों में 94 हजार एनआरआई और विदेशों से लोग आए हैं। इनमें से करीब 30 हजार लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। बाकी लोगों को ट्रैक करके स्क्रीनिंग की कोशिश की जा रही है। उधर, पंजाबमें कर्फ्य का उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को 232 मामले दर्ज किए गए और 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को पूरे प्रदेश को लॉकडाउन किया गया। हालांकि, लॉकडाउन फेल होने के बाद सोमवार से पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया गया। मंगलवार को भी ज्यादातरलोग अपने घरों में ही रहे। लेकिन जो नहीं माने, उन्हें डंडे के जोर से मनाया गया।बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमाण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी बड़ा फैसला लिया है। कमेटी की तरफ से श्री आनंदपुर साहिब में स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए 170 कमरों वालीश्री गुरु तेग बहादुर सराय को खोल दिया गया है।

संक्रमण से मरे बुजुर्ग के संपर्क में आए थे पांचों लोग

जालंधर में जो तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें फिल्लौर के रहने वाले लैब टैक्नीशियन उनकेबेटे के अलावा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। ये तीनों एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण से मर चुकेनवांशहर के 70 साल के बुजुर्ग के संपर्क में थे। इसके अलावा मंगलवार को आई रिपोर्ट मेंमृतक कापोता और दोहताभी संक्रमित मिले हैं।

लुधियाना में कर्फ्यू के दौरान लापरवाही बरतने वालों को नसीहत देती पुलिस।

ये हैं अब तक के मामले

  • मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब में अब तक 29 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि 282 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन इनमें से 220 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब 33 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है।
  • दूसरी ओर जहां तक 29 पॉजिटिव मामलों की बात है, सबसे ज्यादा नवांशहर जिले में 18 लोग संक्रमित हैं। दूसरे नंबर पर साहिबजादा अजीत सिंह नगर यानि मोहाली में 5, जालंधर में 3, अमृतसर में 2 और होशियारपुर में सिर्फ 1 केस पॉजिटिव है।
पुलिस को बैरिकेट्स लगाकर सड़कों को बंद करना पड़ा है।

अमरिंदर ने केंद्र से मांगी 150 करोड़ की मदद

पंजाब में कोरोनावायरस का खतरा और बढ़ सकता है, क्योंकि मार्च में एनआरआई आने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।क्योंकि ज्यादातर ने स्क्रीनिंग नहीं करवाई है। कोरोना प्रभावित देशों से भारत लौटे 1331 एनआरआई लोगों की लिस्ट में 80% से ज्यादा पंजाब से संबंधित हैं। कैप्टन सरकार ने आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड के लिए केंद्र से 150 करोड़ की मदद मांगी है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र भी लिखा है। उधर, राज्य सरकार नेजरूरतमंदों को खाने, रहने और दवाएं मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पंजाब के सभी मंत्री, विधायक और शिअद नेता भी अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

कर्फ्यू के दौरान नंगल में सूना पड़ा बाजार। सारी दुकानों पर ताले लगे हुए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बटाला में कर्फ्यू के बाद लोगों को चेतावनी देती पुलिस।

https://ift.tt/2UC8gZj

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF