जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए मेजर अनुज सूद की शहादत पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने उनके अमरावती एन्क्लेव में स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार काे ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के पिता बिग्रेडियर चन्द्र कांत व उनकी माता सुमन से मुलाकात कर शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनिकों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है जिसके तहत 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। हरियाणा सरकार की ओर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मेजर अनुज सूद का जन्म 17 दिसम्बर 1989 बंगलौर के पोस्ट अस्पताल मेंं हुआ। उस समय उनके पिता ब्रिगेडियर वहां पर तैनात थे। आर्मी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद से मेजर अनुज सूद देहरादून से 2012 में एनडीए में भर्ती हुए। सितम्बर 2017 में उनकी शादी धर्मशाला निवासी आकृति से हुई। उनके पिता ने बताया कि यह उनके घर में दूसरी शहादत है। इससे पहले उनकी दत्तक बेटी के पति भी 1995 में शहीद हुए थे। उनकी बहन हर्षिता भी सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत है, जो नेशनल लेवल की शूटर है और आजकल इंदौर के माऊ स्थित आर्मी मास्कमैनशिप यूनिट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। मेजर अनुज सूद एक बड़ी बहन आस्ट्रेलिया में रहती हैं।
मेजर अनुज सूद (30) का परिवार अमरावती एन्क्लेव के मकान नंबर 38 के रह रहा है। इनके पिता सी.के. सूद भी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) हैं और माता सुमन यमुनानगर के एक सरकारी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। मेजर अनुज सूद की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35qRTUF