Sunday, May 3, 2020

रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

https://ift.tt/2SwyCMa

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अमरावती इन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन वॉटर एज क्लब अमरावती में रविवार को सुबह किया गया। जिसमें
चंडीगढ़ सैक्टर-32 अस्पताल से डाक्टरों की टीम ने रक्त लिया।
शिविर का शुभारंभ विराटनगर आश्रम की स्वामी डॉक्टर अमृता दीदी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर अमृता ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी के प्रकोप से लोग जूझ रहे हैं ऐसे हालात में देश में लगे लॉकडाउन के चलते रक्तदान शिविर नहीं लगने से जो अस्पतालों में रक्त की कमी आई है उसे पूरा करवाने के लिए कई संस्थाए शिविर लगा रही हैं ऐसे हालात में रक्त शिविर एक महादान यज्ञ है, जिसमें लोग अपने रक्तदान की आहूति देकर सबसे बड़ी जनसेवा का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य हर्ष कुमार और अमरावती इन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन शमशेर शर्मा ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर उनके द्वारा करीब 100 लोगों को बुलाया था, लेकिन कैपेसिटी 60 की होने के कारण बाकी लोगों को वापस भेजना पड़ा। शिविर में सभी को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क के साथ रक्तदान देने हेतु शिविर में पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 people donated blood in blood donation camp

https://ift.tt/2z4gGSb

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF