पंचकूला एडमिनिस्ट्रेशन के निर्देशानुसार लाॅकडाउन के दौरान जिले में हर रोज गरीबों व जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाने की पहंुच सुनिश्चित की जा रही है। पंचकूला की ज्यादातर संस्थाओं की ओर से लाॅकडाउन की अवधि तक रसोई चलाने का फैसला लिया है।
एसएचओ को सौंपी पीपीई किट
आर्य समाज (द गुरुकुल स्कूल), सेक्टर 20 के सदस्यों ने आज सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन के एसएचओ दलीप सिंह को 15 पीपीई किट सौंपी। आर्य समाज के मंत्री योगिंद्र क्वात्रा का कहना है कि पुलिस डिपार्टमेंट कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। एसएचओ ने इस मदद के लिए आर्य समाज की प्रधान डॉ. रजनी थरेजा, मंत्री योगिद्र क्वात्रा ओर कैशियर विद्या व्रत पिपली व आर्य समाज के अन्य सदस्यों का इस सहयोग के लिये धन्यवाद किया। सभी सदस्यों ने कहा कि आगे भी कोई मदद करनी होगी तो हम तैयार रहेंगे।
पंचकूला रेडक्रॉस को दिए थे एक लाख
इससे आर्य समाज की ओर से पंचकूला रेडक्रॉस को एक लाख रुपये, राजस्थान के गुरुकुल को 51,000 रुपये महर्षि दयानंद बाल आश्रम को 21 हजार रुपये डोनेट किए गए थे। आर्य समाज की प्रधान डॉ. रजनी थरेजा की अगुवाई में ये सारा कार्यक्रम बनाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Yumhfh