रायपुररानी कस्बा में आजकल लावारिस पशुओं की तादात लगातार बढ़ रही है। लावारिस पशुओं की बहुतायत तादात से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने कहा कि इससे हादसे होने का डर बना है। अब इन्हें पकड़वाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं। पिछले काफी महीनों से रायपुररानी में लावारिस गायों की काफी संख्या हो गई हैं। लावारिस गायें जहा गली मोहल्लों में घूमती रहती है, वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी के नजदीक लावारिस पशुओं का जमवाड़ा हर समय बना रहता है। हाईवे सड़क के पास तथा गलियों में भी लावारिस गाय काफी संख्या में मौजूद रहती हैं।
लावारिस गायों को पकड़वाए जाने की मांग पिछले महीनों से लगातार उठ रही है। रायपुररानी वासी अशोक, हिमांशु ने लावारिस गायों की समस्या पर काबू पाए जाने की मांग प्रशासन से की है। वहीं सरस्वती सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी विपन कुमार गर्ग से जब रायपुररानी में लावारिस गाय की बढ़ती तादात बारे चर्चा की तो ट्रस्टी विपन गर्ग ने कहा कि सरस्वती गौधाम रायपुररानी में वर्तमान में 125 गाये हैं। गौधाम में और गाय रखने के लिए शेड बनवाए जाने की आवश्यकता हैं। गौधाम में और शेड बनवाए जाने हेतु गौ सेवा आयोग से अनुरोध किया हुआ हैं। कहा कि यदि शीघ्र यह नहीं किया तो कोई हादसा हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SwnH4W