विश्व मानव रुहानी केंद्र के निर्देशों पर शाखा डेराबस्सी द्वारा मेडिकल स्टाफ के लिये कोरोना की महामारी के दौरान सबडवीजन डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में 500 सर्जीकल मास्क, 1000 गलब्स, 20 पीपीई किॅट दी गई है। केंद्र के सेवादारों ने यह सामान सीनीयर डॉक्टर एचएस चीमा को सौंप दिया। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा इस महामारी के समय दौरान बड़े स्तर पर पंजाब समेत कई राज्यों में जरूरतमंद परिवारों के लिये राशन किॅटें के अलावा हजारों पीपीई किॅटें हरियाणा, चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में दी गई है।
शिव मंदिर कमेटी ने बांटा राशन
कोरोना महामारी के चलते जहां मध्यमवर्गीय परिवारों के पास इस समय ना पैसा है और ना ही वह शर्म के मारे किसी को कुछ कह सकते हैं ऐसे में बलटाना स्थित पंजाब मोड्रेन कॉम्प्लेक्स शिव मंदिर कमेटी ऐसे परिवारों में राशन बांटने का कार्य बेखूबी कर रही है। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान अरविंद राणा ने बताया कि कुछ परिवार ऐसे है जिन्हें राशन लेने में शर्म महसूस होती है। ताकि कोई फोटो ना खींचे और ना ही वह किसी से बाहर जाकर कुछ कह सकते है कमेटी को ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों को रात के अंधेरे में राशन देना उचित लगा ताकि उनको शर्मिंदगी महसूस ना करनी पड़े और ना ही कोई उनकी राशन लेते हुए फोटो खींच सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dfbt8K