Sunday, May 3, 2020

तस्करी में अलग-अलग जगहों से पकड़ी लाखों रुपए की शराब

https://ift.tt/2KSsFoy

लॉक डाउन के बाद जब से शराब के ठेकों को बंद किया गया है। उसी दिन से पंचकूला में शराब तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोई अपने घर से शराब लोगों को बेच रहा है, तो काेई आसपास के एरिया में इसे सप्लाई कर रहा है। ऐसे ही दो बड़े मामले यहां रायपुररानी में सामने आए हैं। जहां से लाखों रुपयों की कीमत की शराब को बरामद भी किया गया है।
असल में रायपुररानी के मौली गांव और एक अन्य गांव से शराब को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने यहां मौली गांव में रेड कर शंभू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।उसके पास से 14 पेटी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा एक अन्य गांव में रेड कर यहां से भी भारी मात्रा में शराब को पकड़ा गया है। जिसके बाद पुलिस ने दो अलग - अलग मामले दर्ज किए हैं। जिसमें धारा 420 को भी जोड़ा गया है। वहीं आईपीसी की धारा 188, 269, 270, एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smuggling liquor worth lakhs caught from different places in smuggling

https://ift.tt/3dgL4Yb

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF