सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में रविवार काे सेना के हैलीकाप्टर ने खुले आसमान से कोरोना वाॅरियर्स पर फूलों की बारिश कर उन्हें सलामी दी। इस दौरान चंडीमंदिर वेस्टर्न कमांड के ब्रिगेडियर टी.एस. मुंडी के नेतृत्व में जवानों ने कोरोना के वीर योद्धाओं का आर्मी बैंड की देशभक्ति धुनों से सम्मान किया।
ब्रिगेडियर ने कहा कि जो फर्ज आज कोरोना वाॅरियर्स ने निभाया है उनके सहयोग से कोरोना की लड़ाई जीतने में कामयाब होंगे और जिले ही नहीं अपितु प्रदेश को कोरोना मुक्त बना सकेंगें। लेफ्टिनेंट कर्नल ए बिश्वास व अजय पटियाल के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर को भव्य रूप दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2z2sGno