केंद्र सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में रह रहे हैं। पुलिस की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग मे शहरवासियों की मदद की जा रही है। इसी के तहत जिले के सभी थानों की ओर से लोगो को फ्री भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रबंधक थाना सेक्टर-5 ने सेक्टर-1, 4, 5 तथा सहायक उप-निरीक्षक शिवानी ने सेक्टर-8, 9, खड़ग मंगोली, ढकौली तथा इण्डस्ट्रियल एरिया में खाना बांटा। थाना प्रभारी चंडीमंदिर की ओर से गांव बणा, आशियाना सेक्टर-26 तथा राजस्थानी झुग्गियों में खाना बांटा गया।
से. 5 और झुग्गियों में बांटा
महिला थाना की प्रबंधक की ओर से ‘स्पेशल कम्युनिटी किचन’ मे खाना तैयार करवाकर सेक्टर 5 तथा नाडा साहिब की झुग्गियों में बांटा गया। थाना प्रभारी सेक्टर-20 की ओर से सेक्टर-20 की झुग्गियों तथा आशियाना में गरीबों मे खाना बांटा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3da6DtB