लॉक डाउन में सारे काम रूके पड़े हैं, जगह-जगह पर पुलिस की नाकेबंदी है, तो वहीं प्रशासन अलग-अलग गाइडलाइन जारी कर रहा है। वहीं इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पंचकूला के दो हाईवे पर अपने रूके हुए प्रोजेक्ट्स का वर्क शुरू करने जा रहा है।ऐसे में पंचकूला- यमुनानगर हाईवे (एनएच 7) पर रामगढ़ फ्लाईओवर और पंचकूला - कालका हाईवे पर अमरावती के पास बनने वाले फ्लाईओवर को बनाने का काम शुरू किया जा रहा है।
इसके अलावा एनएच 7 पर कई जगहों पर रुके डिवाइडिंग और पेचवर्क को भी शुरू कर दिया गया है। क्योंकि लॉक डाउन के दौरान यहां काम को बंद कर दिया गया था। वहीं मजदूरों को हटा दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से काम को मशीन से शुरू किया गया है, बहुत ही कम मजदूर अभी काम पर आ पाए हैं। जिसके लिए कोशिश की जा रही है। क्योंकि हर काम मशीन से नहीं हो पाएगा।
टेंडर से ही शुरू हो गई थी काम में देरी
अमरावती के सामने फ्लाई ओवर बनाने का काम भी कई महीने पहले शुरू कर दिया गया था। इसके लिए पहले तो टेंडर में ही देरी कर दी गई थी, लेकिन बाद में शुरूआती काम को स्लो स्पीड में किया गया। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए एचएसवीपी की ओर से भी सर्वे रिपोर्ट दी गई थी। ऐसे में काम शुरू करने में और देरी की गई थी। लेकिन अब हाईवे अथॉरिटी की ओर से दोबारा काम शुरू करने के लिए कहा है।
एनएच 7 पर रामगढ़ फ्लाईओवर
एनएच 7 पर पंचकूला से बरवाला तक अभी काम पेंडिंग पड़ा है। इसके अलावा माजरी चौंक से लेकर जलौली टोल प्लाजा तक बीच - बीच में पेचवर्क का काम पेंडिंग रहा। कई जगहों पर ही डिवाइडिंग ही नहीं बनाई गई थी। अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम किया जाएगा। लिहाजा ज्यादातर मशीन से किया जाएगा। ऐसे में अब कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर पेचवर्क करना भी शुरू कर दिया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3c1URRM