Sunday, May 3, 2020

गरीब परिवारों और मजदूरों को राशन बांटा गया

https://ift.tt/2W0mKnH

कांग्रेस पार्टी डेराबस्सी की तरफ से लॉकडाउन दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद लगातार की जा रही है। नगर कौंसिल डेराबस्सी में पड़ते सरस्वती विहार, अमरदीप कालोनी, ईस्सापुर कालोनी और बाकरपुर बीड़ में कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइन्दर ढिल्लों के निर्देशों तहत डेराबस्सी के कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह रैडी ने लगभग 50 गरीब परिवारों को राशन बांटा। जानकारी देते हुए रणजीत रेड्डी ने कहा कि उनकी टीम की तरफ से शहर में लगातार गरीब परिवारों और मज़दूरों को राशन बांटा जा रहा है। शहर में कई जगह लंगर के प्रबंध किये हुए हैं और दूर दराज इलाके में सूखा राशन दिया जा रहा है।

संस्था ने शहर में लोगों को मास्क सेनेटाइजर बांटे

जो लोग अपने बच्चोंको दो वक्त की रोटी के लिए जददोजहद कर रहे हैं वे मास्क सेनीटाइजर नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे लेागोंकी मदद के लिए अंगरेज धर्मार्थ फाउंडेशन की ओर से 25 हजार लोगोंके लिए काॅटन मास्क दिए गए हैं। 10 हजार सेनीटाइज भी दिए गए हैं। इसके अलावा 50 हजार पानी की बोतलें गरीबों में बांटी गई। इस फाउंडेशन के के अघ्यक्ष अरुण जिंदल ने कहा कि कोरोना संक्रूमण को रोकने के लिए दिहाड़ी करने वाले गरीब लोगोंको इस राहत सामग्री की जरुरत थी। अंगरेज फाउंडेशन उन सभी क्षेत्रों में समाज की सेवा करने में अपना कर्तव्य मानता है।

हजारों दैनिक वेतन भोगियों के आगे अचानक आई इस परेशानी में साथ देने का समय है। इनको भोजन और चिकित्सा आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ा है। इसमें इनकी मदद करने के लिए यह कोशिश की गई। यह सारा सामान मुफ्त में वितरित किया गया है। महिला स्वच्छता के संदर्भ में, सेनेटरी पैड के 25,000 पैक वितरित किए गए हैं। अरुण जिंदल ने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन लोगों की सेवा करें जिन्हें मदद और समर्थन की आवश्यकता है। हम इतने लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। ये हम सभी के लिए परीक्षा का समय है। कम से कम हम एकजुटता दिखाने के लिए और बुनियादी भोजन और स्वच्छता प्रदान करना चाहते हैं जो आवश्यक वस्तुएं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ration distributed to poor families and laborers

https://ift.tt/2W0n6e1

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF