Monday, December 2, 2019

जत्थेदार हनुमान सिंह जी का प्रकाश पर्व: कोलकाता-दिल्ली से आए 13 क्विंटल फूलों से सजा गुरुद्वारा साहिब

https://ift.tt/2P5Nizt
मोहाली| श्री अकाल तख्त साहिब के प्रथम जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व सेक्टर-77 स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां साहिब में आज संगतों द्वारा मनाया जाएगा। इसके तहत दरबार साहिब, पंडाल, दरबार साहिब को जाने वाले रास्ते आदि काे फूलों से सजाया गया है। सेक्टर-21 के बाॅबे फ्लोरिस्ट के ओनर प्रदीप महरा ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सुबह बाबा जी के जन्म दिवस को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का भोग डाला जाएगा। उसके बाद कीर्तन का आयोजन होगा। गुरु का लंगर लड्डू, जलेबी सहित संगतों में बांटा जाएगा।

फोटो मोहित शंकर

35 कारीगर काम में जुटे हैं

कोलकाता से लड्डू गेंदा स्पेशल मंगवाया गया है।

दिल्ली से गुलाब रजनीगंधा की कलियां मंगवा कर लगाई गई हैं।

35 कारीगर पिछले कई दिनों से काम करने में जुटे हुए हैं।

सोमवार रात को ही 12 बजे तक फूलों की साज-सज्जा का काम पूरा हुआ।

फूलों को लगाने का काम गुप्त तरीके से करवाया जाता है, इस पर खर्च की जानकारी फूल लगाने वाले और अज्ञात भक्त को ही होती हैं।

अमर शहीद व प्रथम जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी महाराज

खूनदान कैंप गुरुद्वारा साहिब में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक

बाबा हनुमान सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर भव्य खूनदान कैंप का आयोजन गुरुद्वारा साहिब में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा किया जा रहा है। खूनदानियों के लिए कई अस्पतालों से डॉक्टरों की टीम पहुंचेंगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - jathedar hanuman singh ji39s light festival gurdwara sahib decorated with 13 quintal flowers from kolkata delhi

https://ift.tt/2YhJdMM