Monday, December 2, 2019

अब ई बाइक्स से शहर में चेकिंग करेगा इंफाेर्समेंट विंग स्टाफ

https://ift.tt/2P5bT7s
पंचकूला नगर निगम पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स चलाने पर जोर दे रहा है। इसकी शुरूआत एमसी ने स्वयं से ही की है। एमसी की तरफ से 50 ई-बाइक्स खरीदे गए हैं।

ये बाइक्स सेनिटेशन और इन्फोर्समेंट विंग के स्टाफ को दिए जाएंगे जिन्हें दिनभर शहर में घूमकर चैकिंग करनी होती है। एमसी को इन बाइक्स की सोमवार को डिलीवरी मिल गई। इन बाइक्स को सड़कों पर उतारने के लिए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। एमसी ने मुम्बई बेसड लैंडमार्क कंपनी से यह ई-बाइक्स खरीदे हैं। ये ई-बाइक्स खरीदने के लिए नगर निगम की तरफ से इच्छुक एजेंसियों से टैंडर मांगे गए थे। ट्राइसिटी बेसड एक कंपनी ने 58 हजार रुपये में एक बाइक्स देने के लिए आवेदन किया था जबकि सलेक्ट एजेंसी ने नगर निगम को 43 हजार रुपये में एक ई-बाइक दी हैं। पंचकूला नगर निगम ने 21.50 लाख रुपये में ये ई-बाइक्स खरीदे हैं। इनमें लीथियम आयरन बैटरी हैं जिसे चार्ज कर सकेंगे। इन ई-बाइक्स में जीपीएस लगा होगा जिससे इंप्लाइज की मूवमेंट पर नजर रख सकेंगे। पंचकूला नगर निगम शहर में 29 ई कार्ट पहले ही चला रहा है।

ये ई-कार्ट सेनिटेशन वर्क में इस्तेमाल हो रही है। इन ई-कार्ट में ग्रीन व ब्ल्यू कलर के डस्टबीन लगवाए गए हैं। इन्हें डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन में इस्तेमाल हो रहा है। घरों से एकत्र गीला व सूखा कचरा इन ई कार्ट में लगे डस्टबीन में एकत्र किया जाता है। ग्रीन वेस्ट को शहर में गीले कचरे से खाद बनाने के लिए तीन विभिन्न सेंटरों पर पहुंचाया जाता है। पंचकूला नगर निगम सेनिटेशन स्टाफ की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठा रहा है। सेनिटेशन स्टाफ को साल में दो बार यूनिफॉर्म दी जाती है। गर्मियों के लिए अलग और सर्दियों के लिए अलग यूनिफॉर्म दी जाती है। उन्हें सेफ्टी के लिए ग्लव्स, हैलमेट और मास्क भी दिया गया है।

सेक्टर-8,9,10 में बनेगा पार्किंग....पंचकूला नगर निगम शहर की तीन बड़े पार्किंग एरिया में ई व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाने जा रहा है। ये चार्जिंग स्टेशन सेक्टर 8, 9 और 10 के पार्किंग एरिया में बनाए जाएंगे। एमसी इन पार्किंग एरिया को पहले से रेगुलेट कर रहा है। इन पार्किंग एरिया में एंट्री पर पर्ची दी जाती है जोकि वापस लौटने पर ले ली जाती है। इसके लिए लोगों से किसी तरह की फीस नहीं ली जा रही है। ये पर्ची लोगों को फ्री दी जाती है। नगर निगम इन पर्ची पर विभिन्न एजेंसियों के विज्ञापन देकर रखे गए इंप्लाइज का खर्च निकाल रहा है। एमसी की तरफ से इन पार्किंग एरिया में लोगों को फ्री पार्किंग देने के बाद फ्री चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी।

एन्वायर्नमेंट को रखा जा रहा ध्यान में...नगर निगम की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए इन्वायर्नमेंट का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए ही पहले ई कार्ट्स और अब ई बाइक्स चलाई जा रही है। जल संरक्षण के लिए एमसी की तरफ से 8 रेन वाटर हारवेस्टिंग स्टेशन बनाए गए हैं। एमसी की जल्द ही 32 ओर रेन वाटर हारवेस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना है। शहर को ग्रीन सिटी के तौर पर डेवलप करने के लिए एमसी की तरफ से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कोर्ड-आईजीबीसी से एमओयू साइन किया है। प्रदूषण कम करने के लिए साइक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 200 साइकिल चलाई गई हैं। इनके लिए शहर में 20 स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशन से लोग पांच रुपये प्रति आधा घंटा के हिसाब से साइकिल किराये पर ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/37SsF26