डेराबस्सी के कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके डेराबस्सी, लालडू और जीरकपुर के समस्त मीडिया कर्मियों को उनकी हिफाजत के लिए दस्ताने, मास्क, सेनिटाइजर समेत पर्सनल प्रोटेक्शन किट मुफ्त वितरित कीं। किट बांटते हुए ढिल्लों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है।
कोरोना वायरस के संकट में लॉक डाउन व कर्फ्यू के हालात झेल रहे देश में जहां लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हैं, वहीं मीडिया कर्मी घर परिवार छोड़कर फील्ड में ग्राउंड जीरो से कवरेज करने का जोखिम उठा रहे हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
ढ़िल्लों ने कहा कि मीडिया कर्मी न केवल तथ्य आधारित सही जानकारी जुटाने में का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, बल्कि उन्हें घर बैठे लोगों तक पहुंचाने में भी जी जान से जुटे हैं। जहां पुलिस प्रशासन सुमित सेहत विभाग की मेडिकल टीमें के काम को सराहा जा रहा है, वहीं मीडिया कर्मियों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी सोच के चलते उन्होंने डेराबस्सी हलके के 50 से अधिक पत्रकारों को मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर समेत कम्पलीट पर्सनल प्रोटेक्शन किट बांट कर मीडिया कर्मियों का हौसला बढ़ाया है।
उन्होंने कहा की रेड जोन में हॉटस्पॉट इलाकों के नजदीक ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट करना कोई आसान काम नहीं है। संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी समेत सरकार मीडिया भाईचारे की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव मदद देने के लिए प्रयासरत है। मीडिया कर्मियों द्वारा ढ़िल्लों के इस योगदान के लिए उनका आभार जताया गया। इस मौके सुमित गर्ग, डायरेक्टर इकबाल सिंह, रणजीत रैडी, पुनीत शर्मा व चमन सैनी भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WmTart