‘फूड फाॅर नीडी एंड पुअर’ एनजीओ की ओर से इस लॉकडाउन में अब तक एक महीने से ज्यादा के समय में 6 हजार परिवारों को राशन पहुंचाया गया है। एनजीओ की शुरुआत करने वाले फेज-3बी1 निवासी जसप्रीत सिंह गिल और मोहाली निवासी शविंदर धीमान ने बताया कि उन्होंने अपने वॉलंटियर्स टिंकू आंनद, आशू आनंद, हरप्रीत डडवाल के साथ मिलकर 26 मार्च को जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए एनजीओ की शुरुआत की थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मोहाली के लोगों तथा अन्य कई संस्थाओं का ऐसा साथ मिला कि अब तक उनकी एनजीओ की ओर से 6 हजार परिवारों को राशन मुहैया करवाया जा चुका है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जैसे की अब दो सप्ताह का लॉकडाउन और आगे बढ़ गयाहै तो तो जब तक यह लॉकडाउन रहेगा तब तक लोगों कोराशन पहुंचाने का कार्य ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में उनका रियल स्टेट एजेंट्स मोहाली, बिल्डर्स, एनआरआई तथा शहर की कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस की ओर से सहयोग किया जा रहा है।साथ ही कमलप्रीत बैनीपाल, मनू साहनी, नवनीत तोखी, सतीष शारदा, सीरज शर्मा, गौरव भारती तथा अन्य वॉलटियर्स दिन-रात सेवा कर रहे हैं।खाने के साथ लोगों को अवेयर भी कियाजा रहा है। लोगों को मुंह पर मास्क डालकर रखनाचाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SsqhsO