Sunday, May 3, 2020

कालका में सुबह ही खुल गई दुकानें प्रशासन ने तत्काल पहुंच बंद करवाई

https://ift.tt/2VYD6gx

कोरोना वायरस (कोविड 19) के चलते केंद्र सरकार द्वारा घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह एक बार दोबारा कालका बाजार में अधिकतर दुकानें खुलने लगी। लोगों में असमंजस के चलते यह अव्यवस्था फैल गई। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रशासन को हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुकानें बंद करवा दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी गलती की तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बाजार में कार के ऊपर लगे स्पीकर से दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दुकाने बंद करने के निर्देश दिए। वहीं कालका व्यापार मंडल के उपचेयरमैन संदीप गर्ग व प्रधान अनील सूद ने बताया कि पिछले दिनों दुकानदारों की एक बैठक एसडीएम कालका के साथ हुई थी, जिसमें नार्मल दिनों की तरह रविवार को विकली ऑफ रखने पर सहमती बनी थी, लेकिन सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन क्लीयर न होने के चलते असमंजस की स्थिती में कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानें खोल ली गई थी।

वहीं कालका के एसडीएम राकेश संधू ने बताया कि मेन बाजार में प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही दुकान खोली जा सकेगी। वहीं कालका के तहसीलदार वरिंद्र गिल ने बताया कि सोमवार से सब्जियां और फल बेचने वाले के लिए भी हाथो में गल्ब्स और चहरे परे मास्क पहनना जरूरी होगा। अगर इसके बिना कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी गत रविवार को भी दुकानदारों ने दुकाने खोल ली थी, जिसके बाद उन्हें बंद करवाया गया था।

हम सबको ऐसे माहौल में साथ देना चाहिए

तहसीलदार ने सभी दुकानदारों व स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी अराजकता का माहौल बनाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे माहौल में सबको साथ देना चाहिए, तभी इस बीमारी से निपटा जा सकेगा। प्रशासन अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops opened in Kalka in the morning, administration closed immediate access

https://ift.tt/35stVYT

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF