Wednesday, April 1, 2020

शराब बनाने वाली डिस्टलरी ने सेनिटाइजर पर छापी सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो, दीपेंद्र बोले-ये राजनीति का क्रूर चेहरा है

https://ift.tt/2QW3ll5

कोरोनवायरस के चलते हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सेनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। कुछ जगह इसकी कालाबाजारी भी हो रही है। ऐसे में केंद्र और हरियाणा सरकार ने कुछ शराब बनाने वाली डिस्टलरी को हैंड सेनिटाइजर बनाने के लाइसेंस दिए थे। हरियाणा में बनाए गए सेनिटाइजर पर डिस्टलरी कंपनियों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की फोटो छाप दी है। इसके बाद राजनीतिक हल्कों में इसको लेकर सरकार की काफी आलोचना की जा रही है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा व रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसको लेकर ट्वीट किए हैँ। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये सेनिटाइजर मुफ्त में कंपनियों द्वारा बांटा जाएगा, या सरकारी फंड से इसके लिए पैसे दिए जाएंगे।

दूसरी डिस्टलरी द्वारा बनाया गया हैंड सेनिटाइजर।

दीपेंद्र हुड्डा ने ये किया है ट्वीट
बीजेपी-जेजेपी को लग रहा है कि देश मे बीमारी नही, उनकी चुनावी रैली चल रही है। बीमारी का इस्तेमाल अपने चेहरे चमकाने के लिए करना राजनीति का क्रूर चेहरा है। सेनिटाइजर के बाद क्या मास्क पर नेता चिपकेंगे? ये बोतल बरसो तक लोगो को जेजेपी-बीजेपी की संवेदनहीनता याद दिलाएगी।

ये लिखा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने
उन्होंने लिखा कि ये समय राजनीति का नही सेवा का है। आदरणीय खट्टर जी-दुष्यंत जी, क्या कोरोना वाइरस के कहर में आपको सस्ती राजनीति व स्वयंभू प्रचार से आगे कुछ नजर नही आता? त्रासदी देखी और सरकारी पैसे से भुनाना शुरू। इसीलिए जनता का विश्वास राजनीतिक तंत्र से उठ रहा है। विनम्र अनुरोध की इसे दुरुस्त करें।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हैंड सेनिटाइजर की बोतल पर छापी गई सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो।

https://ift.tt/2ykzcFr

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF