Wednesday, April 1, 2020

मोहाली में आए कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मरीज,ट्राईसिटी में हुए कुल 27

https://ift.tt/3aydb4d

ट्राईसिटी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मोहाली के तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें फेज-9 की दो महिलाएं और जगतपुरा का एक 55 साल का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।

दोनों महिलाएं चंडीगढ़ में पाए गए कनाडा से आए 32 साल के कपल के कॉन्टेक्ट में आए थे। ये मोहाली के फेज9 में रहती हैं। वहीं जगतपुरा का रहने वाला व्यक्ति सेक्टर-30 के दुबई से आये मोटर मेकेनिक के संपर्क में आया था, जिसके चलते वह भी पॉजिटिव पाया गया है।

मंगलवार को पंचकूला केके सिविल अस्पताल में काम करने वाली स्टाफ नर्स काकोरोना वायरससैंपल पॉजिटिव आया था। इसके बाद देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन में दो और कोरोना पॉजिटिव केसेस की पुष्टि हुई थी। इसमें एक 31 वर्षीय युवा नयागांव के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। वहीं दूसरा 40 वर्षीय युवक कनाडा से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।

बता दें कि ट्राईसिटी में कोरोना वायरस से पीड़ित पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इस समय चंडीगढ़ में 15मामले, मोहाली में 10 मामले और पंचकूला में 2 मामले हो गए हैं। इनमें से एक नयागांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज

https://ift.tt/3bIcXro

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF