प्रशासन ने गांव फैदां के 40 काेराेना संक्रमित काे सेक्टर 47 के जंज घर में क्वारेंटाइन कर दिया। फैदां गांव में माइग्रेंट लेबर काे क्वारेंटाइन करने के लिए छाेटे-छाेटे घर हैं, इसी लिए प्रशासन ने एमसी कमिश्नर केके यादव से सेक्टर 47 का जंज घर क्वारेंटाइन के लिए लिया है। यहीं से इनके सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।
बता दें कि दुबई से 11 मार्च काे अपनी मां के साथ चंडीगढ़ लाैटे 30 वर्षीय माेटर मैकेनिक के संपर्क में आए उसके दाे दाेस्त जाेकि काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उनमें से एक की फैक्टरी में गांव फैदां के दाे-तीन मजदूर काम करते थे। इन मजदूराें के संपर्क में आने से यह चेन बढ़कर 40 हाे गई है। यहां काॅलाेनी में रहने वाले माइग्रेंट मजदूरआपस में मिलते-झुलते रहते हैं। इनके पास ठहरने के लिए गांव फैदां में छाेटी-छाेटी झाेंपड़ी हैं। उनमें कई कई लाेग रहते हैं।
ऐसे में एक झाेंपड़ी में दाे-दाे काे क्वारेंटाइन नहीं किया जा सकता था। इसी लिए प्रशासन ने इन्हें क्वारेंटाइन करने के लिए सेक्टर 47 के जंज घर काे चुना। वहां पर एमसी स्टाफ द्वारा गद्दे आदि की व्यवस्था की गई है और पुलिस व हेल्थ के स्टाफ की तैनाती की गई है। वहीं दुबई से आने वाले मैकेनिक की चेन के चलते सेक्टर 30 में अब तक 81 घराें में रहने वाले लाेगाें काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया है। ये चेनआगे न बढ़ पाए इस लिए संपर्क में आने वालाें काे क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2wT4WRQ