Friday, April 3, 2020

जीएमसीएच और जीएमएसएच से वीडियो काॅल पर डाॅक्टरी सलाह आज से मिलेगी

https://ift.tt/3aHFRrL

चंडीगढ़. जीएमएसएच सेक्टर-16 और जीएमसीएच सेक्टर-32 से वीडियो काॅल के जरिए डाॅक्टरी सलाह के सिस्टम को आज से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर वीपी सिंह बदनोर ने वीरवार को हुई मीटिंग में ऑफिसर्स को निर्देश दिए। जिसके बाद सिस्टम को शनिवार से शुरू करने की तैयारी की गई है। यूटी सेक्रेटेरिएट सेक्टर-9 में शुक्रवार को प्रशासक की अध्यक्षतामें मीटिंग हुई। जहां एडवाइजर मनोज परिदा ने यह जानकारी दी।

स्कूलों को ऑन लाइन करने के निर्देश

परिदा ने कहा कि दोनों हाॅस्पिटल्स से शनिवार से मेडिकल कंसल्टेशन और टेलीमेडिसिन वीडियो काॅल पर शुरू होगी। परिदा ने कहा कि इसके लिए डाॅक्टरों के नाम और टाइमिंग भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

दूसरी तरफ अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू की जाएगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति ने वीडियो काॅन्फ्रेंस करके इसको लेकर निर्देश दिए हैं। प्रशासक ने एजुकेशन डिपार्टमेंट और बाकी सीनियर ऑफिसर्स को कहा है कि वे चंडीगढ़ में ऑनलाइन टीचिंग को पूरी तरह से इम्प्लीमेंट करने के लिए काम करें।

केंद्र सरकार ने दी सेफ्टी किट्स

सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से चंडीगढ़ को 1000 पीपीई, 5000 मास्क और बाकी सामान सेफ्टी के लिए भेजा गया है। पीजीआई में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के लिए हाॅस्पिटल तय किया गया है और अब जीएमसीएच सेक्टर-32 से कुल 7 और जीएमएसएच सेक्टर-16 से 1 मरीज को शुक्रवार को ही पीजीआई के इस स्पेशल हाॅस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। पीजीआई डायरेक्टर डाॅक्टर जगत राम ने कहा कि साथ लगते राज्यों से बिना वहां चेक किए मरीजों को न भेजा जाए क्योंकि इससे पीजीआई में ज्यादा भीड़ हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में लोगों को आज से ऑन लाइन डॉक्टरी सलाह की शुरूआत की जा रही है। डेमो फोटो

https://ift.tt/3aIq388

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF