Friday, April 3, 2020

आलमगीर में रुका जमाती कोरोना पीड़ित,आठ परिवारों के 52 लोग होम क्वारेंटाइन

https://ift.tt/2UFOQnv

(मनोज राजपूत)लालड़ू नगर परिषद के आलमगीर गांव में रुके महाराष्ट्र की जमात के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। हालांकि, यह सदस्य तीन दिन ही आलमगीर में रुका था। गांव छाेड़ने के बाद अंबाला में जांच हुई तो कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस केस के बाद गांव में दो मस्जिदों समेत आठ घरों के 52 लोगों को सेहत विभाग ने पुलिस की मदद से होम क्वारेंटाइन कर दिया है। होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों पर नजर रखने के बाद अब ग्रामीणों को भी आइसोलेशन में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

आलमगीर में तीन दिन रूके जमाती

महाराष्ट्र में मरकज के बाद लौटे जमात के 15 सदस्य आलमगीर की मस्जिद में 21 मार्च से 23 मार्च तक रुके थे। ये लोग गांव के कुछ परिवारों के आमंत्रण पर उनके घर भी गए। 23 मार्च को ये लोग अंबाला कैंट निकल गए थे। ये लोग आलमगीर में जिन आठ परिवारों के संपर्क में आए थे उनके 52 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

कई परिवार क्वारेंटाइन

इनमें 40 साल के जसबीर खान समेत घर में 9 सदस्य, आलमगीर मस्जिद में दिलबर खान समेत 5 लोग, नारंग के 4 सदस्य, प्रेमचंद के 16 सदस्य, मंगा खान के 9 सदस्य, तजाली के 4 सदस्य, रानी पत्नी बचना के 5 सदस्य, मस्तकिन मस्जिद में रहमदान हैं। रहमदान 11 जनवरी से जमात के लिए गुजरात गया है, जो अभी तक लौटा नहीं है।

कोरोना पीड़ित बोली-मेरे परिवार को बुला दो, उनके साथ मैं खिड़की से ही बात करूंगी
मेरा बच्चों से मिलने का मन कर रहा है, मुझे एक बार अपने परिवार से मिलना है। आप उनका पास बनवा दाे और उसके बाद आप उनकी मुझसे बात करवा देना। मैं उनसे खिड़की से ही बात कर लूंगी। पता नहीं घर पर कैसे रह रहे हाेंगे सभी, राेटी मिल रही हाेगी या नहीं कुछ नहीं पता। यह उस मां के दिल की बात है जाे 14 दिन से सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में बने आइसाेलेशन वार्ड में एडमिट हैं। इस महिला ने लंदन से आई लड़की की मसाज की और फिर खुद भी कोरोना का शिकार हो गई। महिला की पॉजिटिव रिपाेर्ट आने के बाद से ही सबसे अलग रखा गया है।

होम क्वारेंटाइन किया

एसएमओ ने बताया कि यह जानकारी मिलने पर सेहत विभाग की टीम ने पुलिस के साथ आलमगीर गांव का दौरा किया। वहां आठ परिवारों के कुल 52 सदस्यों को होम क्वारेंटाइन किया। गांव के बाकी सदस्यों को आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। मस्जिद के मौलवी को जमात लगाने आए सदस्यों संग संपर्क में आए लोगों की लिस्ट देने को कहा है, जिनकी काॅन्टेक्ट हिस्ट्री की पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आलमगीर गांव में जमात के लोगों के आने के कारण कई लोगों को क्वारेंटाइन कर पुलिस पहरा लगा दिया गया है।

https://ift.tt/2JCT0GD

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF