Friday, April 3, 2020

भाजपा पार्षद पर राशन मांगने पहुंचे लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आराेप

https://ift.tt/2V2ei5I

कोरोना वायरस के कारण पूरे शहर का माहौल बिगड़ता जा रहा है। इस बीच भाजपा के एक पार्षद पर राशन मांगने आए लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप लगा है। रामदरबार इलाके से भाजपा पार्षद भरत कुमार पर एक युवक ने गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। भरत कुमार के घर कई लोग पहुंच गए थे। पहले तो उन लोगों और पार्षद के बीच जमकर कहासुनी हुई। उनमें गाली-गलौज भी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, पार्षद भरत कुमार इसे अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन के इंतजामों की भी पोल खुल रही है। साफ पता चल रहा है कि हालत इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को राशन के लिए पार्षद के घर का घेराव करना पड़ रहा है। प्रशासन हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने के दावे कर रहा है।वहीं, भरत कुमार का कहना है कि उनके साथ लोगों ने बदसलूकी शुरू कर दी थी। उन्होंने लोगों को समझाया कि वे खाने के पैकेट भिजवा देंगे, लेकिन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की।

सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं मान रहे लोग
पार्षद के घर पर लोगों की खासी भीड़ जुटी थी। इससे साफ है कि इस इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग को भी लोग मान नहीं रहे। वह भी तब जब शहर में कोरोना वायरस के मरीज दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग इस समय बेहद जरूरी है। लेकिन लोग इसे मान नहीं रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ में पार्षद के घर पर लोगों की खासी भीड़ जुटी थी, लोगों ने नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।

https://ift.tt/39HqmhW

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF