हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के फैलाव को देखते हुए पान, गुटखा और मसाले को सख्ती से बैन करने के आदेश दिए हैं। हालांकि ये आदेश 7 सितंबर 2019 का है, जब इसेएक साल के लिए लागू किया गया था लेकिन इसे सख्ताई से लागू नहीं करवाया जा रहा था। अब कोरोना फैला तो सरकार ने इस आदेश को दोबारा सख्ती दिखाने को कहा है।
फूड और ड्रग विभाग के कमिश्नर द्वारा सभी जिला उपायुक्तों (डीसी), एसपी, सिविल सर्जन व फूड सेफ्टी विभाग को जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा, पान, पान मसाला बेचते हुए, बनाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
थूकने से फैल सकता है कोरोना
गौरतलब है कि कोरोनावायरस थूकने से भी फैल सकता है। तंबाकू का सेवन जनस्वास्थ्य के लिए खतरा तो है ही जहां-तहां थूकना संचारी रोगों के फैलने का भी प्रमुख कारण बनता है। थूकने के कारण कोरोना, इनफ्लाइटिस, यक्ष्मा व स्वाइन फ्लू के संक्रमण फैलने की संभावना प्रबल हो जाती है। तंबाकू सेवन करने वाले लोग गंदगी फैलाकर वातावरण को दूषित करते हैं जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की परिस्थिति भी पैदा हो जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dNmrU4