Wednesday, April 1, 2020

पुलिस और शांतिनगर के लाेगाें के बीच टकराव, पुलिस पर पथराव

https://ift.tt/3aAfGTM

(मंजीत सहदेव)शांति नगर में रहने वाली चार औरतें कंजकों को लेकर बाहर जा रही थीं। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें डांटकर घर जाने को कहा। इसी दौरान एक महिला बेहोश होकर नीचे गिर गई। बाद में जब पीसीआर कर्मचारी उसे उठाकर हॉस्पिटल ले जाने लगे तो काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए ।

उन्होंने पीसीआर को घेर लिया और इसी दौरान पुलिस ने एंबुलेंस हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ मंगवाया तो उन्होंने पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट के लोगों पर पथराव किया। एंबुलेंस पर भी पत्थर मारे। बाद में मौके पर सुरक्षाबल मंगवाकर कई लोगों को काबू किया गया। फिलहाल पुलिस घायलों को जीएमएसच-16 ले गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


उधर, एसएचओ जसविंदर कौर का कहना है कि एक महिला बेहोश होकर नीचे गिर गई थी। लोगों को लगा कि पुलिस ने इसे कुछ कहा है बाद में वह उस महिला को हॉस्पिटल ले जाने नहीं दे रहे थे। पुलिस पर उन्होंने हमला किया। इस घटनाक्रम में कुछ लोगों को राउंड अप किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबाेलिक इमेज

https://ift.tt/33YiuaQ

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF