गैर जाती के लड़के के साथ घर से भागी लड़की को पिता पहले घर ले आया और बाद में बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद शव को जला दिया। बनूड़ पुलिस ने घटना के संबंध में हत्यारे पिता के अलावा साथ देने वाले तीन चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बनूड़के पास पड़ते गांव मनौली सूरत में इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले राम सिंह की 18 वर्षिय लड़की किसी लड़के के साथ घर से भाग गई थी। घर से भागे लड़का और लड़की को पकड लिया गया था। राम सिंह समझा बुझा कर अपनी बेटी को घर वापिस ले आया था।
पुलिस ने बताया कि राम सिंह ने 1 अप्रैल की सुबह साढ़े तीन बजे बेटी की हत्या कर दी और अपने कुछ साथियों की मदद से शव को श्मशानघाट ले जा कर जला दिया। एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि आरोपी राम सिंह के अलावा तीन से अचार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34dcFq3