Friday, April 3, 2020

लॉकडाउन में 1500 रुपए प्रति व्यक्ति बिहार छोड़ने की वायरल वीडियो पर केस दर्ज

https://ift.tt/3aErvIJ

पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 1500 रुपए प्रति व्यक्ति किराए के हिसाब से बिहार छोडऩे वाले एक पंजाब की गाड़ी चालक की वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

मौली पुलिस नाके पर तैनात हैड कॉन्सटेबल संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वो मौली पुलिस चौकी पर लगे नाके पर तैनात था और इसी दौरान उसे मोबाइल पर एक वीडियो आई, जिसमें एक व्यक्ति कुंबड़ा पंजाब से महिन्द्र पिकअप में बिठाकर बिहार छोड़ने की बात करता हुआ सुनाई दिया।

जिसके बाद वो बीच में सवारियों को छोड़कर फरार हो गया था। यह वीडियो वॉट्सएप पर आई थी। जिसमें लॉकडाउन में नियमों की उलंघ्घना करके प्रवासी लोगों को गुमराह कर परेशान किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओरामपाल ने बताया किपंजाब के वीडियाे वायरल वाले आदमी पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो वॉट्सएप पर आई थी जिसमें लॉकडाउन में नियमों की उलंघ्घना करके प्रवासी लोगों को गुमराह कर परेशान किया गया

https://ift.tt/39EehKv

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF