मोहाली शहर मेंकोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज शहर में सुखद खबर आई है।गुरूवार व शुक्रवार को शहर से करीब 109संदिग्ध लोगों के सैंपलों को जांच के लिएभेजा गया है। जिसमें से 67 लोगों के सैंपल निगेटिव आ गए है। बाकी 42 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
आज कोई केस नहीं आया
कल और आज अभी तककोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों परतैनात पुलिस को कड़ाई करने के लिए कहा गया है। सड़कों परबेवजह घूमने वालेलोगोंकेवाहनों को पकड़ा जा रहा है और उनके चालान किए जा रहे है।
बेवजह घूमने वालों केचालान हो रहे
आज पुलिस को सड़कों पर वैसे लोग मिले जो बाजार से दवा लेकर आने की बात कहते हुए दिखे।पुलिस दवाई लेकर आने वाले लोगों से दवा की स्लिप दिखाने के लिए कहती है तो वे बहाना बनाने लगते है। ऐसे में पुलिस लोगाें का चालान कर रही है। शहर के बाहरी व मुख्यमार्गों के अतिरिक्त शहर के अंदरुनी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी और हर आने-जानेवाले वाहन चालकों के चालान औरवाहन इंपाऊंड किए जा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aFHmqn