Friday, April 3, 2020

सोनिया के बयान को लेकर शाह-नड्‌डा पर बिफरे भूपेश, बोले- लागू करने से पहले राज्यों से मशविरा तो कर लेते

https://ift.tt/39HpYjR

कोरोना को लेकर अब प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों के बीच सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जहां कोरोना के खिलाफ केंद्र सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। वहीं, बीजेपी और केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर सरकार की तैयारियों की हो रही तारीफ का जिक्र करते हुए पलटवार किया है।

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी कोरोना के खिलाफ राज्यों की तैयारियों पर बात की। सोनिया गांधी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद सोशल मीडिया पर दोनों तरफ के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन से पहले राज्यों से मशविरा कर लिया होता तो वह और अधिक राष्ट्रहित में होता। अमित शाह ने अपने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना को हराने के लिए 130 करोड़ भारतीय एकजुट हैं। फिर भी, कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। इस समय वे राष्ट्रीय हित के बारे में सोचें और लोगों को गुमराह करना बंद करें। दूसरी तरफ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि सोनिया गांधी द्वारा लॉकडाउन पर दिया गया बयान, तुच्छ राजनीति को दर्शाने वाला, निंदनीय, संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदाराना है।


संघीय प्रणाली में सुझाव और सवाल दोनों जरूरी : भूपेश
अमित शाह के ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया। अमित शाह को कोट करते हुए सीएम बघेल ने लिखा कि राष्ट्रहित के ही तो सवाल उठाए हैं कांग्रेस ने, अमित शाह जी। प्रधानमंत्री ने कोविड लॉकडाउन से पहले राज्यों से मशविरा कर लिया होता तो वह और अधिक राष्ट्रहित में होता। संघीय प्रणाली में सुझाव और सवाल दोनों आवश्यक हैं।

कोराेना की लड़ाई में लगे युकांइयों को सीएम ने सराहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना की लड़ाई में मजबूती से काम कर रहे युवा कांग्रेस के युवाआें की सराहना की है। उन्होंने युवा कांग्रेस के अभियान “ मेरी जिम्मेदारी “ की सराहना करते हुए युवा कांग्रेस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे वे देश के हजारों लाखों लोगों की जो मदद कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी साथी इस कोरोना नामक बीमारी को हराने तक मैदान में डटे रहें। युकां प्रवक्ता शेख मुशीर ने बताया कि सीएम द्वारा युकां का मनोबल बढ़ाने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने सीएम का आभार माना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
(फाइल फोटो) अमित शाह को कोट करते हुए सीएम बघेल ने लिखा कि राष्ट्रहित के ही तो सवाल उठाए हैं कांग्रेस ने, अमित शाह जी। प्रधानमंत्री ने कोविड लॉकडाउन से पहले राज्यों से मशविरा कर लिया होता तो वह और अधिक राष्ट्रहित में होता। संघीय प्रणाली में सुझाव और सवाल दोनों आवश्यक हैं।

https://ift.tt/2UG3wTT

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF