Friday, April 3, 2020

न्यू नेहरू हॉस्पिटल में ही कोरोना के मरीजों का होगा इलाज, 9 मरीज एडमिट

https://ift.tt/39EdvgM

पीजीआई में बने न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन हॉस्पिटल को कोविड 19 डैडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के बाद शुक्रवार को जीएमसीएच-32 के 7 पॉजिटिव मरीज, एक जीएमएसएच-16 से कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों को यहां शिफ्ट कर दिया। अब जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में कोरोना के मरीज नहीं जाएंगे। जीएमसीएच-32 में टेस्ट होंगे।


न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन इन सुविधाओं को हॉस्पिटल स्टाफ अभी तक ऑपरेट करना नहीं सीखा है। हालांकि बिल्डिंग तैयार होते वक्त सीपी डब्ल्यूडी इन सुविधाओं का ट्रायल लेता रहा। लेकिन हॉस्पिटल के उद्घाटन में देरी के चलते स्टाफ इन सुविधाओं को सीख नहीं पाया। जैसे हॉस्पिटल में न्यूमैटिक लेब सिस्टम है, जिसमें जांच रिपोर्ट जिस मरीज की है उस तक पहुंच जाती है। कोविड.19 हॉस्पिटल बनने के बाद इस सिस्टम का इस्तेमाल दवाओं को मरीजों तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

पीपीई सेफ्टी किट का खर्च बचेगा

इससे पीजीआई की पीपीई सेफ्टी किट का खर्च बचेगा। स्टाफ को बार-बार सेफ्टी किट बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अब जब हॉस्पिटल प्रबंधन को इस बारे में पता चला है तो दिल्ली से इस मशीन को इंस्टाल करने वाली कंपनी के इंजीनियर यहां आ रहे हैं। इसके अलावा मरीज जिस बैड पर हैं, वह नर्स कॉल सिस्टम के जरिए उनसे बात कर सकता है। नर्सिंग स्टाफ को बार-बार अंदर जाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा हॉस्पिटल 99.9 फीसदी बैक्टीरिया फ्री होने से यहां इंफेक्शन फैलने का खतरा कम है।

डेड बॉडी को लेकर अभी असमंजस

पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की डेड बॉडी उनके घरवालों कोे कैसे दी जाएगी। उनके साथ कौन जाएगा। संस्कार कितनी दूर किया जाएगा। पीजीआई से उनके साथ कौन जाएगा। इसे लेकर अभी स्पष्ट पॉलिसी नहीं है। इसके चलते मृतकों के घरवालों को परेशानी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीजीआई में बने न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में कोरोना पीड़ित मरीजों को शिफ्ट करते डॉक्टर्स की टीम।

https://ift.tt/3aLEVm8

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF