Thursday, April 2, 2020

जिले में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद जगतपुरा सीआरपीएफ के हवाले,सारे इंट्री प्वाइंट बंद किए

https://ift.tt/345y30t

(मनोज जोशी). मोहाली जिले में कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का फोकस मोहाली के जगतपुरा तथा नयागांव पर है। डीसी गरीश दयालन ने दोनों एरिया में जाकर हालात का जायजा लिया है। वीरवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है, लेकिन 12 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। बुधवार को जो 3 मरीज पॉजिटिव आए थे, उनसे संबंधित करीब 95 लोगों के सैंपल लेकर भेजे गए थे। इसमें से 25 के सैंपल नेगेटिव आ गए हैं। ये सभी लोग जगतपुरा से संबंधित हैं। अकेले जगतपुरा से ही 50 सैंपल लेकर भेजे गए थे।

सीआरपीएफ के हवाले एरिया
फेज-9, सेक्टर-69 के प्राइवेट अस्पताल तथा निजामुद्दीन मरकज से आए लोगों के टच में आने वाले सैंपल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नयागांव तथा जगतपुरा में बुधवार को भी सर्वे किया है। इसके लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैंपल ले रही है। जगतपुरा का पूरा एरिया सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है।

नयागांव में 4696 और जगतपुरा में 1996 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को भी नयागांव तथा जगतपुरा में डोर टू डोर स्क्रीनिंग का अभियान चलाया। सिविल सर्जन डॉक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि जगतपुरा में 299 घरों में जाकर डोर टू डोर स्क्रीनिंग के तहत 1996 लोगों की जांच की है, जो आगे भी जारी रहेगी। इसी प्रकार नयागांव में 931 घरों में जाकर 4696 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। पूरे मामले को लेकर डीसी गरीश दयालन भी पूरी मुस्तैदी दिखा रहे हैं। दोनों एरिया में सेनेटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है।

रास्ते बंद

पूरे जिले में अब 333 लोग क्वारेंटाइन किए गए हैं। फेज-9 के जिस एरिया में नानी व उनकी दोहती पॉजिटिव पाई गई थी। उस पूरे एरिया को पुलिस ने सील कर दिया है। करीब 150 घरों के आने जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। इनके यहां काम करने वाली मेड के सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से इस एरिया में पड़ने वाली मार्केट को भी सील किया हुआ है।

तबलीगी जमात से आए सात और लोग किए गए क्वारेंटाइन
डेराबस्सी हलके में तबलीगी जमात दिल्ली से लौटे सात और कोरोना संदिग्ध पुलिस ने पकड़ कर सेहत विभाग के हवाले किए। सभी को ढकोली के सरकारी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल में दाखिल कुल सस्पेक्ट्स की संख्या 12 हो गई है, इनमें 11 तबलीगी जमात के बताए गए हैं।
तीन ऐसे भी हैं जिनका लालड़ू में अभी तक कोई अता पता नहीं मिला है। जहां इन सभी के टेस्ट जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, वहीं इनकी इनकी ट्रेवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जगतपुरा में कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे क्षेत्र को सील किया गया है। इस क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों का कड़ा पहरा बिठा दिया गया है।
प्रभावित एरिया में तैनात मेडिकल टीम।

https://ift.tt/2V14HMD

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF