Thursday, April 2, 2020

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने का काम करने वाले पंजाब पुलिस के लिए बनाई गई एंबुलेंस

https://ift.tt/3aDR8cp

मोहाली. कोरोना वायरस के फैल चुके संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए डॉक्टरों, प्रशासन के अफसरों के साथ ही पुलिस के अफसर-कर्मचारी भी सेवा कर रहे हैं। अफसरों-कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए अब जवानों ने अपने लिए एक एंबुलेंस तैयार की है। जो मुसीबत पड़ने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों के लिए काम करेगी।

जरूरत पड़ने पर प्रशासन की भी करेंगे मदद
साथ ही यदि प्रशासन को कहीं पर भी जरूरत पड़ती है तो यह एंबुलेंस तुरंत वहां पहुंच कर पेशेंट को अस्पताल पहुंचाएगी। इसके लिए कुछ मुलाजिमों को ट्रेनिंग दिलवाई गई है और फिर उनकी ड्यूटी इस एंबुलेंस में लगाई गई है।

स्पेशल ट्रेनिंग दी गई

एमटीओ इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में जरूरत पड़ने पर जवानों या उनके पारिवारिक सदस्यों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए जवानों की टीमें तैयार की गई हैं। इसके लिए पहले मुलाजिमों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई और उसके बाद एंबुलेंस में तैनात किए गए हैं। ट्रेंड जवानोंको स्पेशल किट्स दी गई है,ताकि उनका खुद का बचाव भी हो सके। इसके लिए जालंधर से और किट्स मंगवाई गई है।जितनी किट्स आएगी उसको पीसीआर जवानों और एसएचओ को बांटा जाएगा।

गाड़ियों को रोजाना सेनेटाइज्ड किया जा रहा

फील्ड में घूमने वाली गाड़ियों को रोजाना सेनेटाइज्ड किया जा ही रहा है। फेज-7 में सुबह 9 से 11 बजे तक गाड़ियों को सेनेटाइज्ड किया जाता है। निर्धारित दो घंटे में मुलाजिम अपने वाहन लेकर आते हैं और वहां पर उनको सेनेटाइज्ड किया जाता है। इसके साथ ही एसएचओ की गाड़ियों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। ऑफिस में बैठकर काम करने वाले पुलिस जवान भी सुरक्षित रहे, इसलिए उन्हें ऑफिस में नगर निगम की ओर से सेनेटाइजर मुहैया करवाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब पुलिस के जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे कोरोना पेशेंट को अस्पताल पहुंचा सके। एंबुलेंस भी दी गई है।

https://ift.tt/34hKRkB

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF