चंडीगढ़.अब पीजीआई में कोरोना का डेडिकेटेड हॉस्पिटल तैयार कर लिया गया है। आज से इसे पीजीआई में शुरू कर लिया गया है। जितने भी पेशेंट्स सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशेलिटी हॉस्पिटल और सेक्टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मे हैं उन सबको यहां पर पीजीआई के इस कोरोना हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
कोरोना वायरस से ग्रसित यह सभी मरीज ग्रीन कॉरिडोर के तहत इन दोनों अस्पतालों से पीजीआई पहुंचाए जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के अफसर यह मीटिंग कर रहे हैं कि ग्रीन कॉरिडोर के तहत इन पेशेंट्स को कैसे पीजीआई शिफ्ट किया जाए।
कोरोना वायरस के इस काम में इन दोनों अस्पतालों के डॉक्टर भी पीजीआई को स्पोर्ट करेंगे। पीजीआई के कैंपस के अंदर हाल ही में नेहरू ब्लॉक एक्सटेंशन की बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ था। इसी बिल्डिंग को अब कोरोना के डेडिकेटेड हॉस्पिटल में कनवर्ट कर दिया गया है। कोरोना वायरस से ग्रसित सभी पेशेंट्स का उपचार अब इस ब्लॉक में ही होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bQXhCy