सीएसआईआर- इंस्टिट्यूट ऑफ़ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इम्टेक) में अब कोविड-19 टेस्ट हो सकेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर), केअंतर्गत काम कर रही है वाटर, डीएसपी डीबीटी और डीएसई से एफिलेटेड सभी लैब को इस दिशा में तैयार रहने के लिए कहा था।
यह चिट्ठी प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के कहने पर आईसीएमआर ने जारी की है । उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के टेस्ट बहुत कम हो पा रहे हैं। सुविधाएं ना होने के कारण टेस्ट की संख्या में कमी है जिसकी वजह से मरीज भी जल्दी पकड़ में नहीं आ पा रहे। एम्टेक में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के एक्सपर्ट हैं और उनके पास बायोसेफ्टी लेवल 3 लैब की सुविधाभी हैजो इस तरह के टेस्ट करने में माहिर होते हैं।
उनके पास बायोसेफ्टी के भी उचित प्रबंध है। हाल ही में यहांबायोसेफ्टी लेवल टूल एयरोलॉजी लैब की स्थापना भी की है जिस में मौजूद आरटी पीसीआर के जरिए भी टेस्ट हो सकते हैं। शुरुआती स्तर पर 50 से 100 सैंपल एकदिन में चेक करने की तैयारी की गई है जिन्हें बाद में बढ़ाया जा सकता है। इम्टेकहेल्थ केयर प्रोफेशनल को पर्सनल प्रोटक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) भी उपलब्ध करवा रहा है ताकि मरीजों की देखभाल कर रहे मेडिकल प्रोफेशनलिस्ट खुद इंफेक्शन से बच सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Ra3KQV