(विनीत राणा)कोरोना कर्फ्यू के बीच जरूरतमंद लोगों को राशन देनेके लिए कलाकार-पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क आगे आए है। विर्क ने मटौर थाने मेंसमाजसेवी सुनील बंसल के साथमिल कर लोगों को राशन दिया। इस मौकेएएसपी अश्विनी गोत्यालऔर थाना प्रभारीराजीव कुमार भी मौजूद थे।
लोग आगे आए
लोगों की मदद करते एम्मी विर्क ने कहा कि आज जिस तरह की स्थिति है उसमें वैसेलोगों की मददकी जाए जिसे मदद की जरूरत है। उन्होंनेलोगों को सचेत करते हुए कहा कि लोगोंसे अपील की कि इस विकट परिस्थिति मेंदेश को अपना सहयोग देना चाहिए और अपने घरों में रहना चाहिए। विर्क ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्यप्रति पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए और अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो उन्हें तुरंत सेहत विभाग से संपर्क करना चाहिए।
एएसपी ने कहा लोग सहयोग दें
इस मौके शहर की एएसपी अश्विनी गोत्याल ने कहा कि शहर में लोगोंको अपने घरों में रहने के लिए कहा गया हैऔर उन्हेंखाने पीने की चीजों की किसीतरह से कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में नाके लगाकर सड़क पर आने जाने वाले लोगोंसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस की ओर से लोगों को पूरा ध्यान रखा जा रहा है और लोगों की हर तरह की सहायता दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aFIFFS