Thursday, April 2, 2020

ट्राईसिटी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 30, दस महीने की बच्ची भी हुई कोरोना से संक्रमित

https://ift.tt/2JuZ0kL

चंडीगढ़. ट्राईसिटी में लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार शाम दो और कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों मामले एक ही घर में पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसमें 10 महीने की बच्ची और 59 वर्षीय उसकी दादी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये दोनों कैनेडा से आए एनआरआई जो कॉविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके प्राइमरी कॉन्टेक्ट हैं। दोनों जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल हैं। पड़ोस में रहने वाले तीन कॉन्टेक्ट्स को भी इसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। चंडीगढ़ में अब तक 124 सैंपल हुए जिसमें से 98 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी सात की रिपोर्ट आनी बाकी है।

वहीं पीजीआई के एक डॉक्टर के कोरोना संदिग्ध होने पर उसके सेंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला से 55 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला को पीजीआई में एडमिट किया गया है।

ट्राईसिटी में हो गए 30 मामले

ट्राईसिटी में कोरोना वायरस से पीड़ित पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 30हो गई है। इस समय चंडीगढ़ में 18मामले, मोहाली में 10मामले और पंचकूला में 2 मामले हो गए हैं। इनमें नयागांव मोहाली के एक कोरोना पॉजिटिव की मंगलवार को मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आज पाए गए दोनों कोरोना पॉजिटिव जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल हैं

https://ift.tt/2JE3ghD

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF