दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जुड़े कुछ मुस्लिम समाज के लोग मोहाली जिले में भी पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच लोग डेराबस्सी-जीरकपुर एरिया में पाए गए हैं जो वहां से आए लोगों के टच में थे। जबकि 7 लोग मोहाली में पाए गए हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी के टेस्ट लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनमें से जो मोहाली में जो मरकज से जुड़े लोग पाए गए हैं। उन सभी को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। जबकि डेराबस्सी एरिया से संबंधित हैं, उन्हें ढकोली के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्हें यहां रखने का कारण यह है कि उनके घर छोटे हैं और घरों में वे अकेले क्वारेंटाइन नहीं हो सकते थे। इसलिए उन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।
उधर, मौलीजागरां के पांच निवासी भी दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। पुलिस ने इन सब को उठाकर इनकी जाँंच करवाई। जांच के बाद इन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। वे मौलीजागरां की चरन सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। 14 दिन तक उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। घर के बाहर क्वारेंटाइन के नोटिस चिपका दिए गए हैं और इस एरिया को भी सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक ऐसे 15 लोगों की पहचान की गई है। जो सेक्टर-26 की मस्जिद में रहते हैं। ये सभी लोग महाराष्ट्र में जमात अटेंड करने के लिए गए थे। इसी मस्जिद में 14 और बच्चे भी रहते हैं। पुलिस की ओर से बताया गया कि ये सभी 16 मार्च को मुंबई से चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से 17 मार्च को चंडीगढ़ आए थे। उस ट्रेन के पैसेंजरों की भी जांच की जा रही है।
मरकज में गए पांच लोग चंडीगढ़ में ट्रेस...
दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए 5 लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रेस किया है। उन्हें अब मेडिकल सुपरविजन में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डीजीपी संजय बेनीवाल ने बुधवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर में मीटिंग में जानकारी दी। एमसी कमिश्नर केके यादव ने मीटिंग में जानकारी दी कि आठ बड़ी कंपनियां पंजाब एग्रो, पंजाब मार्कफेड, रिलायंस बिग बाजार, बिग बास्केट आदि ने चंडीगढ़ में होम डिलीवरी शुरू कर दी है। कमिश्नर ने कहा कि सेनिटाइजेशन के काम में लगे सभी एमसी कर्मचारियों को ₹1000 का बोनस दिया जाएगा। प्रशासक ने निर्देश दिया है कि सेक्टर-26 की मंडी में भीड़ को कम किया जाए। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि कई कंपनियां डोर टू डोर डिलीवरी सामान की कर रही है इसलिए जो लोग यहां से अपने लिए जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। जो जरूरतमंद हैं सिर्फ उन्हें ही खाना प्रशासन की ओर से डिस्ट्रीब्यूट कियाजा रहा है।
ढकोली मेंनहीं वेंटिलेटर की सुविधा
ढकोली स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर जिसे कोरोना के चलते क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है, उसमें इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, जो यहां लाए गए हैं उनको कोरोना वायरस नहीं है। सवाल यह है कि पिछले कई सालांे से जीरकपुर शहर के लोग सरकार की 24 घंटे इमरजेंसी सर्विस के लिए भी तरस रहे हैं। इस सीएचसी में जनरल ओपीडी का लोगोंको लाभ मिलता था। वह अब बंद कर दी है। अब इसे सब डिविजन का कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया है। यहां वेंटिलेटर की सुविधा तक नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2UBlYNl