Friday, April 3, 2020

लॉकडाउन में फंसे मदरसे के 40 बच्चे, भूखे न रह जाएं इसलिए गुरुद्वारे ने ली जिम्मेदारी

https://ift.tt/2wRTvKl

जमात को लेकर सियासत के बीच एक गुरुद्वारे ने मानवता की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है। संगरूर जिले के मालेरकोटला में मदरसे के 40 बच्चे लॉकडाउन में फंस गए थे। उनके सामने खाने का संकट आ गया तो गुरुद्वारा हादा नारा साहिब ने इनकी जिम्मेदारी ले ली है। ज्यादातर बच्चे यूपी-बिहार से हैं। गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी नरेंद्र पाल सिंह कहते हैं- किसी बच्चे को भूखा नहीं रहने देंगे।

करीब डेढ़ लाख आबादी वाला मलेरकोटला पंजाब का इकलौता मुस्लिम बहुल कस्बा है। पंजाब के गुरुद्वारों, मंदिरों के बीच जामा मस्जिद और शीश महल की अलग जगह है। यहां के नवाब शेर मोहम्मद ने गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रोें को दीवार में जिंदा चुनवाने को गैर-इस्लामी कहा था। तभी से दोनों संप्रदायों में अनोखा रिश्ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुद्वारे से रोज करीब एक हजार लोगों को दोनों वक्त का खाना पहुंचाया जा रहा है।

https://ift.tt/2x42szY

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF