एक दंपत्ति द्वारा एक युवती के साथ पहले मारपीट और फिर सिर पर ईंट मारने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह मामला कॉलोनी नंबर चार का है। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कॉलोनी नंबर चार के रहने वाले सन्नी और उसकी पत्नी माया के रूप में हुई है जबकि घायल युवती की पहचान 20 साल की नैंसी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नैंसी नल्के से पानी भर रही थी। इसी दौरान माया उसके पास आई और उसे बोला कि वह अपना टब हटाए। नैंसी ने जवाब दिया कि जब वह अपनी बाल्टी लेकर आ जाएगी, वह टब को हटा देगी। इसके बाद माया ने उस पर हमला कर दिया। माया का पति सन्नी भी मौके पर आया और उसने ईंट उठाकर नैंसी को मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34acCv9