चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों को कहा कि वे घरों में ही रहें। मोदी ने सभी को बाहर न निकलने के लिए कहा साथ ही घर की लक्ष्मण रेखा न लांघनेके लिए कहा गया। लेकिन चंडीगढ़ में सुबह-सुबह ही जब लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिला तो लगभग हर सेक्टर में लोगों ने ये रेखा पार की। कहीं दूध लूट लिया गया तो कहीं पर सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
सेक्टर-37 में बुधवार सुबह ही लोग दूध के लिए निकल पड़े। सेक्टर 40, 37 में दूध के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दूध बांटने वाला रेहड़ी छोड़ गया और लोगों ने दूध लेकर घर का रास्ता पकड़ लिया। इसी तरह से सेक्टर-25 में लोग सिलेंडर लेकर पार्किंग की जगह पर कई कई देर लंबी लाइनों में खड़े रहे। यहां सिलेंडर की सप्लाई एक ही जगह पर की जाती है जहां पर पूरी काॅलोनी से लोग इक्ट्ठा हो गए और लाइनें लगा ली।
इसके अलावा सब्जियों के वेंडर्स भी तय किए गए जो डोर टू डोर जाने थे लेकिन लोगों को जहां सब्जी की रेहड़ी दिखी सभी लोग वहां पहुंच गए और रेहड़ी में जो मिला वो लूट लिया। यानि लोग अब जरूरी सामान जहां दिखे वहीं पर इक्ट्ठा हो रहे हैं जो कि कोराना वायरस के फैलने के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xmwgI8