Thursday, March 26, 2020

इंग्लैंड से लौटी कोरोना की पहली पेशेंट फिजा की स्थिति सही, अभी आइसोलेशन वार्ड में है भर्ती

https://ift.tt/3bqj2ZG

चंडीगढ़ (संजीव महाजन). शहर के लिए बेहद खुशी की बात है कि इंग्लैंड से वापस आई चंडीगढ़ की पहली करोना वायरस की मरीज सेक्टर 21 निवासी फिजा अबठीक हैं लेकिन अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं।

बता दें कि इसी लड़की के संपर्क की चेन से आगे, उसकी मां,लड़की के भाई, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चीफ जनरल मैनेजर एनपी शर्मा के बेटे, मोहाली के एक युवक, उसके ऑफिस में काम करने वाली युवती,उसकी मकान मालकिन और लड़की की मसाज करने वाली ओल्ड पंचकूला में रहने वाली महिला को करोना वायरस हो गया था। बताया गया कि लड़की की मां की तबीयत कुछ खराब है।

एनपी शर्मा के बेटे की हालत में भी सुधार

वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चीफ जनरल मैनेजर एन पी शर्मा के बेटे का केस पॉजिटिव आया था अब उनकी तबीयत में भी लगातार सुधार है। वहीं खुद एनपी शर्मा का करोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव आया लेकिनउन्हें भी होम क्वारैंटाइनरखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज

https://ift.tt/2JckliF

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF