Thursday, March 26, 2020

चिंतित न हों, चंडीगढ़ में 550 वेंडर्स आपके घर तक पहुंचाएंगे फल, सब्जियां और दूध

https://ift.tt/33HGxum

चंडीगढ़(राजबीर सिंह राणा).काेराेना महामारी काे फैलने से राेकने के लिए प्रशासन की ओर से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के कारण शहरवासियाें काे दूध, सब्जी और फ्रूट्स की चिंता बनी हुई है। लेकिन प्रशासन ने लाेगाें की इस चिंता काे दूर करने के लिए मंगलवार काे फैसला लिया है कि नगर निगमकी ओर से जारी सेक्टर या एरिया वाइज लाइसेंस वेंडर्स काे सब्जी और फ्रूट्स के अलावा दूध सप्लाई घर-घर जाकर बेल बजाकर करेंगे। इसके लिए 550 वेंडर्स काे कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। उन्हें सब्जियां और फ्रूट्स सप्लाई करने के लिए सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट्स से खरीदकर दिलवाए गए हैं। उन्हाेंने मंगलवार से कुछ एरिया में सब्जी और फ्रूट्स घर-घर बेल बजाकर बेचना भी शुरू कर दिया।


बुधवार से ये वेंडर्स दिन भर सप्लाई देते रहेंगे। वेरका, अमूल , वीटा, बाबा डेयरी और नामधारी दूध के डिस्ट्रीब्यूटर्स काे भी वेंडर्स के जरिए घर घर दूध, पनीर, दही और ब्रेड की सप्लाई मंगलवार शाम से करने काे कहा है। कमिश्नर ओर से एक्सईएन रोड अजय गर्ग को नाेडल ऑफिसर बनाया है। उनके साथ में एसडीओऔर कई जेई तैनात किए गए हैं।

डाेर टू डाेर गारबेज भी आज से उठेगा

नगर निगम कमिश्नर ने एमओएच के साथ मीटिंग की। इसमें कहा गया कि सभी 60 सेनेटरी इंस्पेक्टर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, हेल्थ सुपरवाइजर और एमपीडब्ल्यू काे डायरेक्शन दें कि लाेगाें के घर घर प्राइवेट कलेक्टर गारबेज उठाएं। उन सभी काे एमसी की ओर से पहचान पत्र जारी किए हुए हैं। उन्हें दिखाकर कर्फ्यू के दाैरान आजा सकते हैं। अगर कर्फ्यू के दाैरान काेई प्राइवेट कलेक्टर किसी एरिया यानि सेक्टर, काॅलाेनी या गांव में नहीं जाते हैं ताे वहां पर एमसी की गाड़ी घराें से गारबेज कलेक्ट करे।

कर्फ्यू के दाैरान सेनिटेशन टीम भी काम में जुटी

दूसरी ओर एमसी ने पब्लिक प्लेस में सेनेटाइजेशन का काम जारी रखा है। निगम ने सेनेटाइजेशन के लिए टीम बनाई है। इसके अलावा जो संदिग्ध हैं और पॉजिटिव केस पाए गए हैं, उनके घर सेनेटाइज किए जा रहे हैं। निगम कमिश्नर ने एमओएच डाॅक्टर अमृत सिंह वडिंग काे कहा कि एमसी के सफाई कर्मचारी कर्फ्यू के दाैरान ड्यूटी पर तैनात रहे और शहर में कर्फ्यू के दाैरान सफाई हाेती रही। लेकिन जाे भी कर्मचारी ड्यूटी पर जानबूझकर नहीं आएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।

दिक्कत न आए, इसलिए वेंडर्स को दिए गए कर्फ्यू पास

नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि शहर के पूरे हिस्से में एरिया वाइज 550 वेंडर काे एमसी द्वारा कर्फ्यू पास जारी करवाए गए हैं। उनके आधार कार्ड और लाइसेंस देखकर ही कर्फ्यू पास दिए गए हैं। अब ये कर्फ्यू पास लेकर तय एरिया में सब्जी, फ्रूट्स, दूध, पनीर, दही बेचेंगे। दूध की सप्लाई देने वाले वेरका, वीटा, अमूल, बाबा डेयरी और नामधारी डेयरी वालाें चलाने वालाें की मीटिंग ली गई। शहर में वेरका के 135 बूथ हैं इसके अलावा इंस्टीट्यूशनल में भी सप्लाई जाती है। शहर में राेजाना वेरका का दूध 2 लाख लीटर, वीटा का 30 हजार लीटर, अमूल, बाबा डेयरी और नामधारी डेयरी से दूध की 45 हजार लीटर सप्लाई हाेती है। राेजाना शहर में पाैने 3 लाख लीटर दूध ये लाेग करते हैं। दाेधी भी दूध की सप्लाई देते हैं। कर्फ्यू के दाैरान ड्रम वाले दाेधी नहीं आसकेंगे। एमसी की टीम वेरका, वीटा, अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर और बाबा डेयरी एवं नामधारी डेयरीज से वेंडर्स काे दूध, पनीर, दही खरीदवाएगी। वेंडर्स उसे डाेर टू डाेर जाकर बेल बजाकर सप्लाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ में दूध सप्लाई करते वेंडर्स।

https://ift.tt/2wp04DT

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF