Tuesday, March 24, 2020

शहर की सीमाओं को क

https://ift.tt/3dqocXf
पुलिस की सख्ती से लोग घरों में, सड़कों पर सन्नाटा, आज सुबह 6 से 9 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें, घर से एक ही जाएगा सामान लेने
शहर की सीमाओं को किया गया था सील...मंगलवार को कर्फ्यू के चलते शहर की सीमाओं पर पुरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया। इसका कारण यह था कि पुलिस की ओर से शहर की सीमाओं को बैरिकेड लगा कर सील कर दिया गया था। ना तो शहर के लोगों को बाहर जाने की इजाजत थी और ना ही बाहर से लोगों को शहर में एंटर होने की इजाजत थी। साथ ही शहर में उन लोगों को रोक-रोक कर पूछा जा रहा था जो बाहर घूम रहे थे और उन्हें घरों में भेजा जा रहा था।

लॉकडाउन के फेल होने के बाद सरकार ने जो कर्फ्यू लगाने का फैसला सोमवार बाद दोपहर लिया था उसका पूरा असर मंगलवार बाद दोपहर सड़कों पर दिखाई दिया। पुलिस ने सभी मार्गों को सील कर दिया था। हर आने-जाने वालों को रोक कर जांच की जा रही थी। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा था। इस सब के बीच दोपहर करीब एक बजे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गरीश दयालन ने लोगों को कफर्यू में राहत देने के लिए शाम 4 से 6 बजे तक दूध, ग्रॉसरी तथा मैडीकल का सामान की दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं।

दुकानदारों के लिए यह समय 2 से 7 बजे तक का है। जबकि खरीददारों के लिए यह समय 4 से 6 बजे का दिया गया है। इसी प्रकार आज बुधवार को सुबह 6 से सुबह 9 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। इस पुरे समय के दौरान घर का एक सदस्य ही घर का सामान लाने-लेजाने का काम करेगा। घर का एक से ज्यादा व्यक्ति बाहर ना निकले इसपर भी नजर रखी जाएगी।

मोहाली...

राधास्वामी लाइट पॉइंट से लखनौर चौराहे तक जाने वाला मार्ग...

हर चौराहे पर दो जवान तैनात थे...कर्फ्यू के चलते शहर के हर चौराहे पर पुलिस के दो-दो जवान तैनात किए गए थे। ताकि अगर कोई भी घर से बाहर आता है तो उसे पुलिस दिखाई देते रहे। साथ ही पुलिस कर्मी घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को भी घरों में वापिस भेजते रहे। लेकिन मंगलवार को पुलिस की ओर से की गई सख्ती काफी रंग लाई और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसके अलावा लोगों से भी सहयोग करने की अपील की गई, जिससे जल्द से जल्द महामारी को खत्म किया जा सके।

सख्ती से शहर में दिखा सन्नाटा...मंगलवार को कफर्यू के दौरान पुलिस की ओर से शहर में काफी सख्ती से काम लिया गया। जगह-जगह पर पुलिस की ओर से बेरिकेडिंग करके नाकाबंदी की गई थी और जो भी कोई एक-दो वाहन सड़क पर दिख रहे थे उन्हें रोक कर उनकी चैकिंग की जा रही थी और घर से बाहर आने का कारण पूछा जा रहा था। पुलिस की ओर से इस दौरान लोगों को वापिस घरों में भेजा गया और घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - city limits
Mohali News - city limits

https://ift.tt/2UzsEKH

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF