कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने पहले लॉकडाउन के निर्देश निकाले लेकिन लोग नहीं माने तो चंद घंटों बाद कर्फ्यू के आर्डर कर दिए। अब सोमवार दोपहर से कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन इसके बीच भी कई लोग घर पर नहीं रुक रहे और उनको बाहर घूमने के लिए आना ही आना है। वहीं बच्चों की बात करे तो खाली समय में पास के ग्राउंड के क्रिकेट खेलते नजर आए। गांव कंबाला में तो इतना बुराहाल हो गया कि पेरेंटस को बच्चों ने बाहर जाने की जिद ने परेशान कर दिया और मजबूरन पेरेंटस को पुलिस का सहारा लेना पडा। मौके पर पंहुची पुलिस ने बच्चों को पहले प्यार से समझाया और जब कई नहीं माने तो उनको फिर डंडे से। उसके बाद यह बच्चे अपने-अपने घरों को भागे। यही हाल शहर के गांवों व इंडस्ट्रियल एरिया में भी रहा। हालांकि पुलिस पार्टियां लगातार अपने-अपने एरिया में गश्त कर रही है और बार-बार माइक से अनाउंस कर रहे हैं।
पहले प्यार से समझाया नहीं माने तो हल्के डंडे मारकर समझाया...
पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव कंबाला में बच्चों ने जब पेरेंटस की बात भी नहीं सुनी तो मजबूरन पेरेंट्स ने पुलिस कंट्रोल रुम पर जानकारी दी और उनके क्रिकेट खेल या देख रहे बच्चों को वहां से तुरंत घर भेजने के बारे में अपील की। पेरेंट्स की अपील के बाद एरिया की पीसीआर पार्टी मौैके पर पंहुची और खेल रहे बच्चों को इकट्ठा कर लिया। पहले तो बच्चों को प्यार से समझाया गया जब वह नहीं माने तो मुलाजिमों ने फिर उनको लाठियों से समझाया। बाकायदा इसकी वीडियो बनाई गई और वायरल की गई ताकि अन्य बच्चे भी इसको देख लें कि यदि आप पेरेंट्स की बात नहीं सुनेंगे तो आपके साथ भी यही होगा। इसके बाद पीसीआर
जवानों ने माइक लगाकर आसपास के लोगों को सूचित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WEOQFM