Tuesday, March 24, 2020

पिंजौर में नाकों में सख्ती के बाद भी लोग गली मोहल्लों में इकट्‌ठा होकर तोड़ रहे हैं नियम

https://ift.tt/3ajdgc7

पिंजौर। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा लाक डाउन के दिए आदेशों की बहुत से लोग पालना नहीं कर रहे। हालांकि पुलिस द्वारा शहर के मेन रोड पर नाके लगाकर पूरी तरह से सख्ताई की जा रही है परंतु शहर की गलियों मोहल्लों में कई जगह पर लोग कई-कई झुंड बनाकर बैठे रहते है। कुछ ऐसा ही नजारा पिंजौर के सैनी मोहल्ले के पास, शिवा काम्पलेक्स व चौणा चौक भी देखने को मिला। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से भगाया।

उधर मंगलवार को निगम के वार्ड 4 बंगला मोहल्ले में किसी की मृत्यु हो गई, शव की
संस्कार यात्रा में घर से काफी भीड़ दो गुटों में निकली जिसमें शव के साथ दर्जनों पुरूष व कुछ
दूरी पर पीछे दर्जनों महिलाएं चल रही थी। जैसे ही भीड़ थाने के पास लगे पुलिस नाके पर पहुंची उसी समय पुलिस हरकत में आई ओर भीड़ को अलग कर दिया और थोड़ी गिनती में मेन लोगो
को काफी दूरी बनाकर चलने के लिए कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - people are breaking the rules by gathering in street neighborhoods even after hardening of nakas in pinjore

https://ift.tt/2WNCkUN

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF