चंडीगढ़. काेराेना के फैलाव काे राेकने के लिए प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। इसकाे देखते हुए प्रशासन ने लाेगाें काे डाेर टू डाेर सब्जी-फ्रूट्स मुहैया करवाने के लिए 550 वेंडर्स काे लगाया था। इनके एरिया वाइज एमसी के ऑफिसर्स काे इंचार्ज बनाया गया था।
लेकिन प्रशासन की यह स्कीम शुरू हाेने से पहले ही दम ताेड़ गई। लाेगाें काे डाेर टू डाेर सब्जी अाैर फ्रूट्स मिलने ताे दूर रहा गली- माेहल्ले में भी वेंडर्स नहीं दिखाई दिए। जिस भी एरिया में वेंडर्स दाेपहर बाद पहुंचे हैं उनके पास सिर्फ प्याज औरआलू थे। इसकाे लेकर शहरवासियाें में प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा दिखाई दिया।
सेक्टर 45 ए में रहने वाले प्राेफेसर अनिल कपूर का कहना है कि उनके यहां ताे मंगलवार शाम से बुधवार दाेपहर 3 बजे तक दूध की काेई रेहड़ी या टैंपू नहीं आया। लाेगाें काे दूध नहीं मिलने से छाेटे बच्चाें के लिए दिक्कत हाे रही है। कर्फ्यू के चलते वे किसी दूसरे सेक्टर में आ-जा भी नहीं सकते हैं। प्रशासन की ओरसे दिए गए माेबाइल नंबराें काे बेल जाने पर भी काेई पिकनहीं करता है। यही हाल शहर के अन्य सेक्टर से लाेगाें ने फाेन करके बताया कि उनके यहां सब्जी औरफ्रूट्स वाले नहीं आरहे हैं।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा कि वेंडर्स ताे पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ ही लाेग रेहड़ी वाले काे घेर कर उसका सामान खरीद ले रहे हैं। अब थाना एसएचओकाे कहा गया है कि सब्जी- फ्रूट्स की रेहड़ी वालोंके पास लाेगाें की भीड़ न लगने दें। सामान भी जरूरत अनुसार ही खरीदा जाए ताकि ज्यादा लाेगाें तक सब्जी औरफ्रूट्स पहुंच सके। इसके अलावा औरवेंडर्स भी आइडेंटिफाई किए जा रहे हैं। ज्यादा वेंडर हाेने से सब्जी भी मिल पाएगी।
प्रशासन आपकेघर पर पहुंचाएगा राशन
इसके अलावा प्रशासन शहरवासियाें काेगुरुवार से उनके घर तक राशन पहुंचाने लगेगा। आपकाे अपने निकट के दुकानदार के माेबाइल पर वाट्सएप के जरिए सामान की लिस्ट भेजनी हाेगी। आपकोघर पर दुकानदार के कर्मचारी खुद सामान पहुंचाएंगे। हर सेक्टर की सभी करियाना शाॅप गुरुवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलने लगेंगी औरइन पर लाेग वाट्सएप के जरिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सामान मंगवा सकें।
शहर में प्रशासन करीब 400 करियाना शाॅपगुरुवार से खुलवाएगा। इसकाे लेकर निगम कमिश्नर केके यादव ने आज चंडीगढ़ रिटेलर करियाना एसाेसिएशन के पदाधिकारियाें की मीटिंग ली। निगम कमिश्नर ने रिटेलर औरहोलसेलर दुकानदाराें के साथ मीटिंग करके इसकी सूचना एडवाइजर मनाेज परिदा से सेक्रेटेरिएट में मिलकर दे दी। वहीं सेक्टर 26 में 70 हाेल सेल करियाना शाॅपखाेली जाएंगी। इनमें कुछ रिटेलर भी हैं। हाेलसेल दुकानदार शहर के रिटेलर शाॅप काे खाने-पीने के सामान की सप्लाई करेंगे। इन शाॅप वालाें काे गाड़ी, ड्राइवर औरहेल्पर के कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3alW3Pk