नेशनल हाइवे-21 में दारा स्टूडियों के पास खरड़ से चंडीगढ़ ओर जा रही एक तेज रफ्तार सेंट्रो गाडी के आगे स्ट्रे डॉग आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में गाडी सडक डिवाइडर बीच लगी रेलिंग से जा टकराई।
कार को सेक्टर-42 निवासी लखप्रीत सिंह गाड़ी चला रहा था। जिसका सिर टक्कर के समय कार के शीशे से टकराया। जिस कारण उसको चोट लगी। वहां से गुजर रहे किसी अन्य वाहन चालक ने उसको गाडी से निकाला और फिर फेज-6 सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
इस मामले को लेकर फेज-6 पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि कार चालक की गाडी के आगे स्ट्रे डॉग आ गया था। जिस कारण उसको बचाने के चक्कर में गाडी टकरा गई। चालक लखप्रीत की हालत ठीक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2wwrZld