जो लोग विदेशों से घूम कर वापिस लौटे है और सब डिविजन खरड़ के शहर व गांवों में रह रहे हैं उन्हें प्रशासन द्वारा ढूंढ कर उनके हाथों पर सरकार के दिशानिर्देशों पर मोहर लगा दीं गई हैं। एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन ने बताया कि केंद्र /पंजाब सरकार द्वारा विदेश से लौटे लोगों की जारी ही लिस्टें सब डिविजन स्तर पर प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है जिन लिस्टों के अनुसार प्रशासन द्वारा खरड़ क्षेत्र में ऐसे करीब 120 लोगों को ढूंढ़ निकाला गया है जोकि पिछले दिनों विदेशों से होकर लौटे है।
हैरानी की बात तो यह है कि इन लोगों द्वारा अभी भी अपनी पहचान छिपाई हुई थी। उन्होंने बताया कि सब डिविजन में शनिवार को 15 टीमें बनाईं गई थीं जिन्हें एरिया के अनुसार नामों की लिस्टें दी गई और हिदायतें दी गई कि इन लोगों से संपंर्क स्थापित किया जाएग। इन टीमों द्वारा उक्त लोगों के मोबाइल पर संपंर्क करके उन्हें ढूंढ़ा गया है जिन तक संपंर्क स्थापित कर अब इन टीमों द्वारा इन लोगों के हाथों पर सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार मोहरें लगाए जा रहे है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें चैकअप करके इन लोगों की पूरी हिस्ट्री ले रही है। इस कार्रवाई के तहत रविवार को करीब 50 लोगों के हाथों पर मोहर लगाई गई है। इन लोगों के घरों के बाहर अकेले रहने के लिए क्वारंटाइन करने संबंधी केविड-19 के पोस्टर चिपकाए जा चुके हैं।
वहीं अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए इन टीमों द्वारा प्रयास जारी है। इसके अलावा प्रशासन ने ऐसे करीब 80 लोगों की पहचान की है जिनके पासपोर्ट खरड़ के एड्रेस पर बने हुए व वह लोग किन्ही अन्य क्षेत्रों में रह रहे है। जिनके बारे में रिपोर्ट तैयार करके डीसी मोहाली को भेजी जा रही हे।
उन्होंने बताया कि विदेशों से आए हुए लोगों के हाथों पर मोहर लगा कर उन्हें घरों में 14 दिनों के लिए रहने की हिदायत की गई है। इस मौके प्यारा सिंह, संजीव कुमार, रणविंदर सिंह व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रही है।
घर के अंदर मौजूद सदस्यों के मोहर लगाती हुई टीम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Uh6iih